13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर फायर कर भागा हिस्ट्रीशिटर

- बाइक से अपने साथी के साथ आया, वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

Google source verification

कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र के वीर सावरकर नगर में बुधवार रात एक हिस्ट्रीटर द्वारा एक प्रोपर्टी डीलर के घर के बाहर फायर करने का मामला सामने आया है। प्रोपर्टी डीलर ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।वीरसावरकर निवासी प्रोपर्टी डीलर शैलेन्द्र सिंह के अनुसार बुधवार रात पौने नौ बजे करीब गोबरिया बावड़ी निवासी हिस्ट्रीशिटर बुधराज गुर्जर अपने एक साथी के साथ बाइक से घर से बाहर आया। उस वक्त उसकी पत्नी घर के बाहर थी। इस दौरान बुधराज ने उसके घर के बाहर दो फायर किए और फरार हो गया। शैलेन्द्र ने बताया कि बुधराज उससे रुपए मांग रहा है, नहीं देने पर उसको जान से मारने के लिए धमका रहा है। बुधराज पूर्व में गोबरिया बावड़ी स्थित पत्थर मंडी में उसके स्टॉक पर काम करता था। वह पिछले एक साल से उसे परेशान कर रहा है। वह उससे रंगदारी कर रहा है। रुपए नहीं देने पर उसने बुधवार रात घर के बाहर फायर किए और भाग गया। उक्त वारदात उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
उधर पुलिस उप अधीक्षक मुकुल शर्मा ने बताया कि हिस्ट्रीशिटर व प्रोपर्टी डीलर एक-दूसरे को पहचानते हैं। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद है। हिस्ट्रीशिटर बुधराज गुर्जर बाइक से आया था और घर के बाहर चाकू लहराकर भागा है। मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।