कोटा. अनन्तपुरा थाना क्षेत्र में हिट एण्ड रन का मामला सामने आया है। एक ट्रक चालक तेज गति से निकलता हुआ बाइक सवार व्यापारी को टक्कर मार कर भाग गया। गनीमत यह रही कि बाइक चालक बच गया। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
जानकारी के अनुसार एमबीएस मार्ग पर खलचूरी मार्केट चौराहा के पास सुहब नौ बजे करीब व्यापारी सत्यनारायण निकल रहा था। अचानक पीछे से तेज गति से आए ट्रक चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इससे बाइक कई फीट दूर जाकर गिरी, लेकिन व्यापरी साइड में गिर गया। इससे वह बाल बाल बच, लेकिन घायल हो गया। स्थानीय व्यापारियेां ने बताया कि यहां डिवाइडर नहीं होने से आए दिन हादसे होते हैं। व्यापारी ने अनन्तपुरा थाने में रिपोर्ट दी है।