10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi Special: शादी नहीं हो रही है तो होली की आग में डाल दें हल्दी की सात गांठें

शहर में होली की हुड़दंग है। जगह जगह मस्तानों की टोलियां चंग के संग होली के रंग बरसाती नजर आएगी। इधर, देखिए होली की रात भी खास है।

3 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Mar 01, 2018

holi 2018

कोटा . शहर में होली की हुड़दंग है। जगह जगह मस्तानों की टोलियां चंग के संग होली के रंग बरसाती नजर आएगी। इधर, देखिए होली की रात भी खास है। जो लोग तंत्र-मंत्र में रूची रखने वाले हैं, उनके लिए यह रात थोड़े से तंत्र और मंत्रों का अन्य दिनों की अपेक्षा कई गुना फायदा देने वाली होगी।

Holi Special: सदियों से संभाल कर रखी है यहां होली के रंगों की बौछार, 200 साल से जिंदा हैं संस्कृति के सुनहरे

ज्योतिषाचार्य अमित जैन शास्त्री के अनुसार होली का त्योहार जहां रंगों से जीवन में उल्लास लाने वाला होता है वहीं इसके साथ तंत्र साधना का योग भी जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि इस दिन तंत्र-मंत्र को मानने वाले खास सिद्धियों के लिए पूजन करवाते हैं। वैसे होलिका दहन की रात्रि को तंत्र साधना की दृष्टि से हमारे शास्त्रों में महत्वपूर्ण माना गया है। यह रात्रि तंत्र साधना व लक्ष्मी प्राप्ति के साथ खुद पर किए गए तंत्? मंत्र ?? के प्रतिरक्षण के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है।

Read More: आज इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत और 5 को रहना होगा संभलकर...जानिए क्या आपके सितारें होंगे बुलंद

गौरतलब है कि वैदिक काल होली के इस पर्व को को नवान्नेष्टि यज्ञ कहा जाता था। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव ने अपने क्रोध की आग से कामदेव को भ्रस्म कर दिया था। तब ही से होली का प्रचालन हुआ। यूं भी कह सकते हैं कि यह विशेष दिवस मन को नियंत्रित करने की सीख देने वाला है। इसी के चलते कई लोग भगवान शिव के इससे जुड़ाव होने के कारण तंत्र और मंत्र को होली से जोड़ते हैं। तंत्र शास्त्र के अनुसार होली के दिन कुछ खास उपाय करने से मनचाहा काम हो जाता है। तंत्र क्रियाओं की प्रमुख चार रात्रियों में से एक रात ये भी है। होली की अग्नी से कई मुसीबतों से भी राहत मिल सकती है।

#khulkekheloholi : इतिहास ने खोले राज : कोटा में कोड़ों की मार के संग चढ़ता था होली का रंग

ज्योतिषाचार्य अमित जैन शास्त्री की मानें तो शत्रु पर विजय प्राप्त करने का इससे बेहतर समय नहीं हो सकता। इस दिन गौमती चक्र को लेकर शत्रु का नाम लेकर होली की अग्नि में डाल दें तो शत्रु पस्त हो जाएगा और कोर्ट कचहरी में आपकी जीत होगी।

शादी के लिए यह करें उपाए

किसी की शादी नहीं हो रही है तो होली की अग्नी में 6 साबुत हल्दी को डाल दें, कुछ ही दिन में रिश्ता आएगा और शादी भी हो जाएगी। रोगों से मुक्ति के लिए 21 बार नारियाल को उतार कर के होली की अग्नी में डाल दें। धन धान्य,सुख समृद्धि के लिए होली की आग में घी, गुगल चंदन अर्पित करें।

Holi Special: यहां दहलीज पर कदम रखते ही पड़ती है गालियां और होठों पर रहती है तिरछी मुस्कान

इन बातों का रखें ख्याल

-इस दौरान सफेद रंग की खाने पीने की चीजों के सेवन से बचना चाहिए। दरअसल इस शाम टोने-टोटके के लिए सफेद खाद्य पदार्थों का उपयोग किया जाता है।

- किसी भी तरह के टोटके का प्रयोग सिर पर जल्दी होता है, इसलिए होलिका दहन वाले दिन सिर को ढककर रखें।

- टोने-टोटके को प्रभावशाली बनाने के लिए में कपड़ों का प्रयोग किया जाता है, इसलिए अपने कपड़ों का ध्यान रखें।

- गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें। बच्चों पर तंत्र-मंत्र का असर जल्दी होता है।

- भूल से भी अनजानी वस्तुओं को न छुएं और ना ही घर में लेकर आएं।

ऐसे बचें टोटकों से
ज्योतिषाचार्य जैन के अनुसार होली पर पूरे दिन अपनी जेब में काले कपड़े में बांधकर काले तिल रखें। रात को जलती होली में उन्हें डाल दें। माना जाता है कि इस तरह आप पर हुआ कोई भी टोटका खत्म हो जाएगा।