18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Humrah at KST: कोटा में किशोर सागर तालाब की पाल पर सुबह-सुबह आता है खूब मजा…आ​खिर क्या है मजे की बात, पढ़ें खबर

Humrah at KST: कोटा. राजस्थान पत्रिका की और से इस रविवार भी हमराह का आयोजन किया गया। एक बार फिर से तालाब की पाल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। राजसथान पत्रिका की पहल को सराहनीय बताते हुए सुबह को खुशगवार बना लिया। शहरवासियों ने टहलते, दौड़ते सुबह की खुली व शुदा हवा में सांस ली तो विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागी भी बने।

Google source verification

कोटा

image

Hemant Sharma

Dec 12, 2022

Humrah at KST: कोटा.राजस्थान पत्रिका की और से इस रविवार भी हमराह का आयोजन किया गया। एक बार फिर से तालाब की पाल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे। राजसथान पत्रिका की पहल को सराहनीय बताते हुए सुबह को खुशगवार बना लिया। शहरवासियों ने टहलते, दौड़ते सुबह की खुली व शुदा हवा में सांस ली तो विभिन्न कार्यक्रमों के प्रतिभागी भी बने।

राजस्थान पत्रिका की पहल पर शहर की हृदय स्थली किशोर सागर तालाब की पाल (केएसटी) पर हमराह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई, तो विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओें की ओर से भी मनोरंजक व ज्ञानवद़़र्धक गतिविधियों का आयोजन किया। किसी ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तो सरकारी योजनाओं व वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया। संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित हुए। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

बच्चों की रही मौज

हमराह को हर कोई अपने ढंग से मस्ती में मस्त नजर आया। बुर्जुग तालाब की पाल पर टहलते नजर आए, तो कई परिवार के साथ खुली हवा में सुबह की सैर करने के लिए तालाब की पाल पर पहुंचे। बच्चों की अपनी मौज रही। कोई साइकिलिंग करता दिखा तो कई बच्चे स्केटिंग करते लोगों को आकर्षित करने नजर आए। बालक भव्य अग्रवाल अपने अपने पिता अंकित अग्रवाल, छोटे भाई व मां के साथ तालाब की पाल पहुंचा। उसने बताया कि पत्रिका की ओर से आयोजित हमराह बहुत अच्छा इवेंट होता है। इसमें मजा आता है। स्केटिंग कर रहे बच्चों ने बताया कि खेलकूद,मौज- मस्ती के बीच संडे को यहां मजा आ जाता है।

हरे राम, हरे राम, राम-राम, हरे हरे…

इस्कॉन संस्था की ओर से फैरी निकाली। हरे राम हरे राम…हरे कृष्णा हरे कृष्णा… हरे हरे… हरिनाम संकीर्तन की धुन गूंजी तो लोग मंत्रमुग्ध हो गए। लोगों ने परम्परागत साजों पर कीर्तन पर मंत्रमुब्ध होकर नृत्य किया। देर तक भक्ति संगीत के सुर गूंजते रहे और हमराही मंत्रमुग्ध होते रहे।

परोपकार के लिए आहुतियां

आर्य समाज की ओर से पर्यावरण संरक्षण व विश्व कल्याण की कामना करते हुए हवन का आयोजन किया गया। तालाब की पाल पर आए कई लोगों ने आहुतियां दी। आर्य उप प्रतिनिधि सभा कोटा संभाग के महामंत्री अरविंद पांडेय ने बताया कि पत्रिका की पहल पर आर्य समाज कोटा संभाग के प्रधान अर्जुन देव चड्ढा के निर्देशन में हवन किया गया।
कार्यक्रम में आर्य पुरोहित भेरोलाल शर्मा के पौरोहित्य में संयजिक शम्मी कपूर, शिक्षाविद दीपा कपूर , बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष विमल जैन, एडवोकेट चंद्र मोहन कुशवाहा , राधावल्लभ राठौर, राजेंद्र आर्य ,गुमान सिंह कुशवाह गुलाबचंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कठपुलियां देख बच्चे खिलखिला उठे

कीर्ताशंम् दी ग्रुप ऑफ सोशल अवेयरनेस संस्थान की ओर से पपेट शो का आयोजन किया। देर तक अंगुलियों में कठपुतलियां नाचती रही और बच्चे खिलखिलाते रहे। संस्थान की अध्यक्ष स्नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि शो के माध्यम से सरकारी कभ्की योजनाओं की जानकारी दी गई।

जानकारी के अभाव में इच्छित व्यक्तियों तक इन योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पहुंचे इसमें हमे हमराह बनने की आवश्यकसंस्थाता है। सचिव रेखा, कलाकार किरण बाला समेत संस्था के अन्य प्रतिनिधि मौैजूद रहे। संचालन प्रो. जी आर गोयल ने किया। डॉ वितुल खंडेलवाल के संयोजन में तिरंगा रैली निकालकर देश भक्ति भावना से ओतप्रोत किया।

बच्चों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

डिस्टि्रक कराटे एसोसिएशन की ओर से हमराह कार्यक्रम में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। संस्थान के संचिव ब्लेक बेल्ट शिहान निमाईहालदार ने बच्चों को कराटे की बारीकियां बताई। उन्होंने बताया कि अचानक कोई आक्रमण करे तो हम खुद का बचाव कैसे करें। उन्होंने कराटे के प्रशिक्षण के लिए आत्मबल को भी जरूरी बताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास मेवाड़ा, भाजपा दादाबाड़ी महिला मंडल अध्यक्ष जैस्मीन मेवाड़ा,ट्रेनर अमृता मंडल व अन्य लोग मौजूद रहे।

रक्तदान, नेत्रदान और नेत्र जांच शिविर

शाइन इंडिया फाउण्डेशन की ओर से नेत्रदान व देहदान के प्रति जागरूक किया जाएगा। डॉ.कुलवंत गौड़ ने नेत्रदान के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि नेत्रदान व देहदान करना परोपकार है। टीम जीवन दाता व अपना ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया किया गया। लोगों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए रक्तदान किया। निदेशक भुवनेश गुप्ता ने पुलिसकर्मी तंवर सिंह ने पत्नी अनुराधा कंवर के साथ रक्तदान कर लोगों को बताया कि रक्तदान से कोई नुकसान नहीं होता। रक्त समूह की भी जांच भी की गई। सुवि नेत्र चिकित्सालय की ओर से नेत्र जांच की गई। डॉ.सुरेश पांडे ने नेत्रजांच कर रोगों की जानकारी दी। 100 लोगों की नेत्र व 50 की ब्लड शुगर जांच की। हैल्थ कोच जोगिंदर सिंह, रेनु महावर व श्रुति शर्मा ने मोटापा, कम व अधिक होने के लाभ व नुकसान बताए।

देख कर खोलें वाहन के गेट

जोशिको शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान की ओर से वाहन चालकों व आमजन को वाहन संचालन से सम्बिन्धत जानकारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। सचिव तनु जोशी ने बताया कि वाहन के दरवाजे भी कई बार परेशानियों का सबब बन जाते हैं। दरवाजा खोलते समय हम आसपास, आगे पीछे जरूर देखें। चालक पूरी नींद लें। यातायात नियमों की पालना करें। यात्रा पर हमेशा समय पर निकलें। लेट होते ही सारे नियम भूलकर वाहन तेज चलाते हैं, यह दुर्घटना का कारण बन जाता है।उन्होंने अन्य जानकारियां भी दी।