27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…नहीं तो दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

रेलवे के रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते की दर का निर्धारण शीघ्र नहीं किया गया तो देशभर का रनिंग स्टाफ 12 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन कर सरकार को चेताएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Anil Sharma

•

Updated: 9 Oct 2018, 10:30 AM IST

kota

कोटा में रेलवे एम्पलाइज यूनियन की लोको शाखा की बैठक में उपस्थित यूनियन पदाधिकारी।

कोटा. रेलवे एम्पलाइज यूनियन लोको शाखा की बैठक में सोमवार को कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम में रेल उद्योग की नई चुनौतियों और कर्मचारियों की लम्बित मांगों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि यूनियन के मंडल सचिव मुकेश गालव ने कहा, रेल उद्योग के हितों के साथ कर्मचारियों की मांगों के लिए उनका संगठन हर स्तर पर लड़ेगा।
जब तक मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक यूनियन लड़ती रहेगी। मंडल अध्यक्ष एस.के. भार्गव ने कहा, हर कर्मचारी की तकलीफ यूनियन की तकलीफ है। रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ते की दर का निर्धारण शीघ्र नहीं किया गया तो देशभर का रनिंग स्टाफ 12 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन कर सरकार को चेताएगा। लोको शाखा अध्यक्ष नरेश मालव ने कहा, रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। सभा को सहायक मंडल सचिव पंचम सिंह, शाखा सचिव प्रदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में जयपुर बैंक के नवनिर्वाचित संचालक मनजीतसिंह बग्गा, सुनीलदत्त शर्मा, ज्योति शर्मा का अभिनंदन किया गया। लोको शाखा की कार्यकारणी में नरेश मालव को अध्यक्ष, उदयप्रकाश मीणा को कार्यकारी अध्यक्ष, चेतराम मीणा को सहायक सचिव एवं हरकेश मीणा को हाउसिंग कमेटी का मैम्बर चुना गया। इस अवसर पर गया प्रसाद, एच.एस. परिहार. सुनील झा, दीपक राठौर, हरेन्द्र, पी.सी. मीणा, राजेश कपूर, आई.डी. दुबे सहित कई रेलकर्मियों ने संगठन के मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए।

दवा वितरण का अतिरिक्त काउंटर
रेलवे मजदूर संघ की रेल प्रशासन के साथ सोमवार को स्थायी वार्ता को लेकर बैठक हुई।
इसमें रेलकर्मियों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों ने अस्पताल में दवा वितरण के दौरान लम्बी कतार का मुद्दा उठाया। इस पर रेलवे अधिकारियों ने कहा, कतार की समस्या के निस्तारण के लिए अतिरिक्त कांउटर खोला जाएगा।
वार्ता में संघ के मंडल अध्यक्ष जी.पी. यादव, सचिव अब्दुल खलिक, जोनल संयुक्त महामंत्री एस.डी. धाकड़, रेणु पुरुषवानी और महेन्द्र सिंह खींची आदि पदाधिकारियों ने भी कर्मचारियों के कइ्रमुद्दे उठाए।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग