2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IIT-NIT JoSAA Counseling-2024 : पांचवें एवं अंतिम राउंड का सीट आवंटन 17 जुलाई को

अंतिम राउंड में होगा सबसे ज्यादा अपग्रेडेशन

2 min read
Google source verification
jossa

देश की आईआईटी, एनआईटी समेत 121 संस्थानों की 59 हजार 917 सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग चल रही है, स्टूडेंट्स दूसरे राउण्ड के सीट आवंटन के बाद ऑनलाइन रिपोर्टिंग 2 जुलाई शाम 5 बजे तक कर सकते हैं।

देश की आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई के 121 कॉलेजों की 59917 सीटों के लिए जोसा की ओर से करवाई गई ज्वाॅइंट सीट काउंसलिंग के अंतिम एवं पांचवें राउंड का सीट आवंटन कल 17 जुलाई शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स जिन्हें पहली बार किसी भी कॉलेज सीट का आवंटन होगा, उन्हें 22 जुलाई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि पांचवें राउंड में ही सबसे ज्यादा अपग्रेडेशन होने की सम्भावना रहती है। इस राउंड में सबसे ज्यादा आईआईटी की छोड़ी गई सीटों पर आवंटन होता है, क्योंकि वे स्टूडेंट्स जिनको वर्ष 2025 में जेईई एडवांस्ड की परीक्षा देनी है, वे अपनी आवंटित सीट चौथे राउंड तक छोड़ चुके होते हैं। साथ ही, इस राउंड में एनआईटी सीटों में भी सबसे ज्यादा अपग्रेडेशन होता है, ऐसे में अंतिम राउंड में आईआईटी-एनआईटी की ब्रांच वाइज सीटों पर एआईआर के क्रमानुसार अपग्रेडेशन आएगा।

आईआईटी-एनआईटी की फाइनल प्रवेश प्रक्रिया अलग-अलग

उन्होंने बताया कि पांचवें राउण्ड में स्टूडेंट्स को आवंटित आईआईटी, एनआईटी में फाइनल प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश प्रक्रिया रहेगी। ऐसे स्टूडेंट्स, जिन्हें पांचवें राउण्ड में फाइनल आईआईटी की सीटों का आवंटन होगा, उन्हें आवंटित आईआईटी की वेबसाइट पर शेष काॅलेज फीस एवं आवश्यक दस्तावेज की जानकारी प्राप्त कर फिजिकल रिपोर्टिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

प्रत्येक आईआईटी की फिजिकल रिपोर्टिंग की तिथियां भी अलग-अलग हैं। इसके विपरीत जिन स्टूडेंट्स को एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई का आवंटन हुआ है, उन्हें सर्वप्रथम 24 से 26 जुलाई के मध्य आंशिक प्रवेश फीस जमा कर अपनी सीट को कन्फर्म करना होगा। अन्यथा उनकी आवंटित एनआईटी की सीट निरस्त कर दी जाएगी।

यह आंशिक प्रवेश फीस सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 45 हजार रुपए एवं एससी-एसटी के लिए 20 हजार रुपए रखी गई है। आंशिक प्रवेश फीस जमा कराने के उपरांत स्टूडेंट्स को आवंटित एनआईटी सिस्टम के काॅलेजों में फाइनल प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं शेष काॅलेज फीस की सम्बंधित जानकारी काॅलेजों की वेबसाइट से प्राप्त करनी होगी।

Story Loader