Chambal RiverFront News: कोटा. चंबल रिवर फ्रंट के उद्घाटन के पूर्व सोमवार विवेकानंद सर्किल मंगल धुन से गूंजेगा। कर्मयोगी सेवा संस्थान व व्यापार संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत 12 घंटे निरंतर ढोल वादन किया जाएगा व चारों दिशाओं में दीप जलाए जाएंगे।

संस्थान के संस्थापक राजा राम जैन कर्मयोगी ने बताया कि कोटा मेें पहली बार किसी अवसर पर राजस्थान सरकार एवं विभिन्न देशों के राजदूत व राष्ट्रीय स्तरीय मेहमानों आ रहे हैं। ऐसे खास अवसर पर कर्मयोगी सेवा संस्थान एवं नयापुरा चौराहा व्यापार,संघ के संयोजन में नयापुरा विवेकानंद सर्किल पर नई दिल्ली इंडिया गेट गुजरात क्लॉक टावर हवा महल जयपुर की प्रतिकृति के साथ सोमवार को दोपहर 12:00 बजे से रात को 12 बजे तक ढोल वादन किया जाएगा।
इस दौरान 12 पंडित मंत्रोच्चरण करेंगे। मंगलकामनाओं के साथ चारों दिशाओं को रोशन करने वाले 12 दीप मंगल प्रज्वलित किए जाएंगे। 6- 6 घंटे की पारी में 12 ढोलवादक 12 घंटे के लिए 12 तारीख की शुभ मंगल बेला प्रारंभ होने के समय रात्रि 12:00 बजे तक ढोल वादन करेंगे। कर्मयोगी ने बताया कि ड्रीम प्रोजेक्ट चंबल रिवर फ्रंट से कोटा को नई पहचान मिलेगी। नयापुरा व्यापार संघ अध्यक्ष डॉक्टर डीके शर्मा ,सचिव ज्ञानचंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश आहूजा, बस ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक चांदना ढोल वादकों का माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
गौरतलब है कि 12 सितम्बर को यूडीएचमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट चंबल रिवर फ्रंट व 13 को ऑक्सीजोन का उद्घाटन किया जाएगा। दो दिन तक प्रदेश की सरकार कोटा में रहेगी। कई अतिथि कोटा में आएंगे। आयोजन की तैयारियां कर ली गई है।