
शराबी पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला
कोटा/रामगंजमंडी. शराब के नशे के आदी पति ने गुरुवार रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर गांव से फरार हो गया। पुलिस ने विवाहिता के भाई की रिपोर्ट पर आरोपित भागीरथ मेघवाल के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
वृत्त निरीक्षक हरीश भारती ने बताया कि भागीरथ व उसकी पत्नी करमा बाई मेघवाल (28) न्यामतखेडी रहते थे। 2006 मे उनका विवाह हुआ था। शराब पीने की लत के कारण अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था, इसी कारण पत्नी अपने पति को साथ लेकर ऊंडवा अपने पीहर चली गई। कुछ माह वह ऊंडवा में रहे। तीन दिन पहले पति अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर वापस न्यामतखेडी गांव आ गया। शुक्रवार को शराब पीकर आने पर दोनों मे विवाद हुआ तो भागीरथ ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। मृत्तका के 7 साल का लड़का व 2 साल की लड़की है। विवाहिता का पति अमरपुरा औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करने जाता था। गुरुवार रात हुई हत्या के मामले की जानकारी शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृत्तका के भाई को ऊंडवा से बुलाया। पूछताछ में उसने शराब पीकर उसकी बहन को प्रताडऩा देने का भागीरथ पर आरोप लगाते हुए गला दबाकर उसकी हत्या करने का परिवाद पुलिस को सौपा। सूचना मिलने पर उपाधीक्षक मनजीत सिंह, वृत्त निरीक्षक हरीश भारती मौके पर पहुंचे तो मृत्का के मुंह से झाग व नाक से खून निकल रहा था। पुलिस अब हत्या के आरोपी पति की तलाश कर रही है।
Published on:
12 Jun 2020 08:52 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
