कोटा. प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन है। राहुल गांधी की यात्रा का सफर बुधवार सुबह 6 बजे दरा के गणेश मंदिर से शुरू हुआ। यात्रा 13 किलोमीटर का सफर तय कर सुबह लगभग 10 बजे मंण्डाना में अकलंक स्कूल तक पहुंचेगी। यहां लंच ब्रेक होगा। इसके बाद 3.30 बजे शुरू होगा यात्रा के आज के दिन का दूसरा सफर। मांदल्या रोड मंडाना से यात्रा शुरू होगी और 9 किलोमीटर का सफर तय कर केवलनगर पहुंचेगी।
इससे पहले राहुल गोपालपुरा में रुके। यहां हाइवे पर एक मकान की छत पर बैठकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ चाय पी। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भारत जोड़ो यात्रा में सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय भी शामिल हुईं। रॉय यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलती रहीं।