
जल शक्ति अभियान में हुआ काम तो कोटा शहर की बदल जाएगी सूरत...
कोटा . केन्द्र सरकार जल संरक्षण के लिए शुरू किए गए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट जल शक्ति अभियान के माध्यम से देशभर के निकायों के कामकाज को जांचेगा। इसके लिए निदेशालय स्थनीय निकाय (डीएलबी) ने सोमवार को गाइड लाइन जारी कर दी। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मामलात मंत्रालय की ओर से जल शक्ति अभियान के नगरीय क्षेत्रों में निकायवाद, केन्द्र, राज्य तथा क्षेत्रीय स्तर पर रैंकिंग की जाएगी। इसके लिए रैंकिंग फ्रेम वर्क के अनुसार छह घटक तय किए गए हैं। इसमें जन आंदोलन घटक को सबसे ज्यादा महत्व दिया गया है। जल शक्ति अभियान के तहत होने वाले ज्यादातर कार्यक्रमों में जनसहभागिता को आधार बनाया जाएगा। इसके अंक भी 50 फीसदी रहेंगे। इस अभियान में व्यय होने वाली राशि अमृत योजना में वहन की जाएगी।
लोकसभा अध्यक्ष ने किया था अभियान का आगाज
पिछले दिनों कोटा प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दशहरा मैदान में केन्द्र सरकार के जल शक्ति अभियान का आगाज किया था। उन्होंने खुद पौधारोपण किया था और जल संरक्षण और ग्रीन कोटा बनाने पर जोर दिया था। महापौर महेश विजय का कहना है कि जल शक्ति अभियान के तहत शहर में अधिक से अधिक पौधारोपण किया रहा है।
ये काम होंगे
Published on:
06 Aug 2019 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
