4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota: बाइक पर जा रहे 5 साल के बच्चे की चायनीज मांझे से कटी श्वास नली, दर्दनाक मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Death In Chinese Manja Accident: कोटा में मकर संक्रांति के दिन चाइनीज मांझा एक मासूम की जान ले बैठा। बुधवार रात घायल हुए पांच साल के बच्चे ने गुरुवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Jan 15, 2026

chinese-majha-accident

मृतक धीर की फाइल फोटो और हॉस्पिटल में विलाप करते परिजन (फोटो: पत्रिका)

Kota's 5 Year Kid Died From Chinese Manjha: मकर संक्रांति के दिन चाइनीज मांझे से घायल हुए पांच वर्षीय मासूम की गुरूवार सुबह मौत हो गई। लाडपुरा निवासी बालक धीर बुधवार रात चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। रातभर चले इलाज के बावजूद सुबह उसकी सांसें थम गईं। दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रात को हुआ हादसा, गंभीर हालत में भर्ती

बुधवार रात धीर अपने माता-पिता के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। मांझे से बच्चे की श्वास नली और पास की रक्त नली कट गई। परिजन तुरंत उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल ऑपरेशन किया।

एमबीएस में चला लंबा ऑपरेशन

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज देवेंदा के अनुसार बच्चे की गर्दन गहराई तक कटी हुई थी और सांस लेने में भारी परेशानी हो रही थी। सर्जरी और ईएनटी विभाग की संयुक्त टीम ने करीब डेढ़ से दो घंटे तक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को आईसीयू में रखा गया था।

सुबह शॉक सिंड्रोम से मौत

चिकित्सकों के अनुसार इलाज के दौरान बच्चा शॉक सिंड्रोम में चला गया। तमाम प्रयासों के बावजूद गुरूवार सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव और गहरी चोट के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

वकील को आए 14 टांके

चाइनीज मांझे से घायल एक और गंभीर मामला सामने आया। अदालत से घर लौट रहे वकील प्रशांत चौहान के गले में चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे गले की नसें कट गईं। बजरंग नगर निवासी राजीव सुमन एवं उनके साथियों ने तत्काल उन्हें तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर अनुराग चित्तौड़ा ने सर्जरी की। प्रशांत के गले में 14 टांके आए हैं। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार नहीं मिलता तो उनकी जान को खतरा हो सकता था।

निजी अस्पताल में पांच घायल पहुंचे

बोरखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भी चाइनीज मांझे से घायल होने के पांच मामले सामने आए। अस्पताल निदेशक संजय धाकड़ ने बताया कि झुंझुनूं निवासी मोनिका छाजेड, जो दीगोद में पटवारी हैं, अपने साथी के साथ बाइक से बोरखेड़ा फ्लाईओवर से गुजर रही थीं। इसी दौरान बाइक के सामने चाइनीज मांझा आ गया, जिससे उनकी अंगुली कट गई। इसके अलावा अन्य मामलों में किसी के हाथ तो किसी की ठोड़ी कटने की घटनाएं सामने आईं। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी
: https://bit.ly/4bg81fl

Story Loader