1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट आज प्रस्तावित: फाइनल आंसर भी होगी होगी जारी

देश के श्रेष्ठ तकनीकी शिक्षण संस्थान आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम 11 सितम्बर, रविवार को सुबह 10 बजे जारी किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व शनिवार तक परीक्षा की आयोजक संस्था आईआईटी मुम्बई ने ऐसे विद्यार्थियों और अभिभावकों को ई-मेल भी किए, जिन्होंने परीक्षा के दौरान हुई तकनीकी समस्याओं को लेकर शिकायतें की थी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Sep 10, 2022

जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट आज प्रस्तावित: फाइनल आंसर भी होगी होगी जारी

जेईई-एडवांस्ड का रिजल्ट आज प्रस्तावित: फाइनल आंसर भी होगी होगी जारी

कोटा. देश के श्रेष्ठ तकनीकी शिक्षण संस्थान आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा जेईई-एडवांस्ड का परिणाम 11 सितम्बर, रविवार को सुबह 10 बजे जारी किया जाना प्रस्तावित है। इससे पूर्व शनिवार तक परीक्षा की आयोजक संस्था आईआईटी मुम्बई ने ऐसे विद्यार्थियों और अभिभावकों को ई-मेल भी किए, जिन्होंने परीक्षा के दौरान हुई तकनीकी समस्याओं को लेकर शिकायतें की थी। आईआईटी-मुम्बई द्वारा सभी विद्यार्थियों की समस्याओं का अध्ययन करते हुए अलग-अलग ई-मेल कर जवाब दिए गए हैं। इसमें फोंट, जूम-इन, स्क्रॉलिंग, संबंधित तकनीकी शिकायतें भी शामिल थी।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि आईआईटी मुम्बई द्वारा विद्यार्थियों को जवाब देने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि परिणाम 11 सितम्बर को जारी कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 28 अगस्त को परीक्षा के बाद कई विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकी समस्याओं की शिकायत को लेकर मुम्बई हाईकोर्ट में पुनः परीक्षा की अपील की थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने आईआईटी मुम्बई को विद्यार्थियों की शिकायतों के लिए 10 सितम्बर तक उत्तर देने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/rajasthan-is-the-first-state-to-guarantee-employment-in-urban-areas-7761829/

गत वर्षों में काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई
परिणामों में विद्यार्थियों की आल इंडिया रैंक के साथ-साथ कैटेगिरी रैंक भी जारी होगी। वर्ष 2021 में 41 हजार 862 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई किया गया था। वर्ष 2020 में 43204 विद्यार्थी, इससे पूर्व 2019 में 38705 एवं 2018 में 31988 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए क़्वालीफाई किया गया था।

जेईई-एडवांस्ड इनफोर्मेशन बुलेटिन के अनुसार मेरिट लिस्ट में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को विषयवार एवं औसतन दोनों कटऑफ पहले ही घोषित की जा चुकी है, जो कि सामान्य श्रेणी के लिए विषयवार 10 प्रतिशत व औसतन 35 प्रतिशत तथा ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 9 प्रतिशत एवं औसतन 31.5 प्रतिशत है। वहीं एससी व एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विषयवार 5 प्रतिशत एवं औसतन 17.5 प्रतिशत है। परन्तु गत वर्षों में भी पूर्व में जारी कटआफ को कम किया गया था।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/kota-will-have-4-thousand-ministerial-employees-maha-samagam-7761252/
इस वर्ष भी गत वर्षां की भांति कटऑफ कम जाने की सम्भावना है। इसका प्रमुख कारण आईआईटी की सीटों के बढ़ने के साथ-साथ पेपर के डिफिकल्टी लेवल के अनुरूप विद्यार्थियों की संख्या उस दी गई कट-ऑफ में नहीं आने के कारण कम होना भी माना जा सकता है, क्योकि आईआईटी की सीटों के अनुपात में ही विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई किया जाता है। इस वर्ष जेईई-एडवांस्ड परीक्षा कुल 360 अंकों की हुई थी, जिसमें पेपर-1 एवं पेपर-2 दोनों ही 180 -180 अंकों के थे।