बीई-बीटेक के लिए पंजीकृत कुल 9 लाख 21 हजार 261 विद्यार्थियों में सामान्य श्रेणी के 3 लाख 58597, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 84645, ओबीसी कैटेगिरी के 358539, एससी कैटेगिरी के 85257 एवं एसटी कैटेगिरी के 34223 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके साथ ही विकलांग श्रेणी के 2843 विद्यार्थी भी परीक्षा में शामिल हुए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में 6 लाख 38 हजार 219 छात्र तथा 2 लाख 83 हजार 038 छात्राएं शामिल हैं।
नए पैटर्न से हो रही बीई-बीटेक
इस वर्ष जेईई-मेन परीक्षा में 90 की जगह कुल 75 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। जिनमें विषयवार फि जिक्स, कैमेस्ट्री एवं मैथेमेटिक्स में से 25-25 प्रश्न हैं। प्रत्येक विषय के इन 25 प्रश्नों में 20 प्रश्न बहुविकल्पी एवं 5 प्रश्न न्यूमेरिकल आधारित हैं। प्रत्येक प्रश्न के सही उत्तर के लिए 4 अंक एवं गलत उत्तर के लिए ऋ णात्मक मूल्यांकन के तहत एक अंक काटा जाएगा। न्यूमेरिकल आधारित तीनों विषयों के कुल 15 प्रश्नों में ऋ णात्मक मूल्यांकन नहीं होगा। इस वर्ष कुल 75 प्रश्न 300 अंक के होंगे, जो कि गत वर्ष से 60 अंक कम हैं।
कोटा के लिए राहत
राजस्थान में नौ शहरों में परीक्षा हो रही है। इसमें अजमेर, अलवर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, श्रीगंगानगर व उदयपुर शामिल है। इस वर्ष कोटा के विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र दो से बढ़ाकर 9 किए जाने पर विशेष राहत मिली है।