कोटा

जेईई मेन 2023 जनवरी सेशन में 5 प्रश्न ड्रॉप किए, फाइनल आंसर-की जारी

एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 जनवरी सेशन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

less than 1 minute read
Feb 06, 2023
जेईई मेन 2023: फाइनल आंसर-की जारी, 5 प्रश्न ड्रॉप किए

एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 जनवरी सेशन की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि फिजिक्स विषय में त्रुटिरहित होने का अपना ट्रेक रिकॉर्ड कायम रखा है। वर्ष 2022 में भी फिजिक्स विषय के प्रश्नपत्र त्रुटिरहित थे। इस वर्ष जनवरी सेशन के फिजिक्स विषय के प्रश्न पत्र फिर से त्रुटिरहित रहे। एजुकेशन एक्सपर्ट ने बताया कि प्रोविजन आंसर-की जारी होने के बाद प्रश्न पत्रों का मिलान किया था। इस पर 30 प्रश्नों पर आपत्ति जताई थी। साथ ही, 12 प्रश्नों पर बोनस अंक की मांग की गई थी। फाइनल आंसर-की के अनुसार, कुल 5 प्रश्न ड्रॉप किए गए हैं। साथ ही, इनमें 4 प्रश्नों के एक से अधिक विकल्प ठीक हैं। मैथमेटिक्स के 1 प्रश्न में 3 विकल्प ठीक है। मैथमेटिक्स के ही एक इंटीजर टाइप क्वेश्चन में दो उत्तर ठीक प्रदर्शित किए गए है, जिसमें सही उत्तर 6860 और 03 बताया है।

मैथमेटिक्स के हिन्दी व अंग्रेजी के प्रश्न पत्रों में उत्तर अलग
शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह के शिफ्ट में मैथेमेटिक्स के अंग्रेजी के प्रश्न पत्र में एक प्रश्न का उत्तर 120 दिया हुआ है। जबकि इसी प्रश्न पत्र का उत्तर हिन्दी वाले विद्यार्थियों के लिए 112 हैं। यह इंटीरियर टाइप का प्रश्न था। साथ ही सबसे ज्यादा गलतियां भी मैथेमेटिक्स के प्रश्न पत्र में ही रही है। मैथमेटिक्स में 4 प्रश्नों को ड्रॉप किया गया है। इसी तरह से एक से अधिक सही विकल्प भी चार प्रश्नों के बताए गए है। कैमिस्ट्री में एक प्रश्न ड्रॉप किया गया है। साथ ही एक 1 से अधिक सही विकल्प भी एक प्रश्न का है।

Published on:
06 Feb 2023 07:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर