4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जम्बूदीप का खेड़ा गांव में व्यसन मुक्ति, पर्यावरण एवं नारी जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन मंगलवार को शुरू हुआ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Krishan Kumar Tholmbia

•

Updated: 23 Mar 2022, 1:46 AM IST

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

रावतभाटा . अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से जम्बूदीप का खेड़ा गांव में व्यसन मुक्ति, पर्यावरण एवं नारी जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन मंगलवार को शुरू हुआ। गायत्री महायज्ञ प्रारंभ करने से पूर्व महायज्ञ स्थल तक कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाएं और महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा मध्य प्रदेश के कोजया गांव से शुरू हुई जो जम्बूदीप खेड़ा गांव तक पहुंची। 3 किलोमीटर लंबी इस कलश यात्रा में हम बदलेंगे युग बदलेगा..., पर्यावरण बचाएंगे, बेटियों को पढ़ाएंगे..., नशे से दूर रहेंगे के संकल्प लिए गए। हवन कुंड बनाने का कार्य ग्रामीणों के सहयोग से किया गया। दोपहर 12 बजे विभिन्न प्रदर्शनी का शुभारंभ, 2 से 4 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा हुई। शाम 7 से 8 बजे तक शांतिकुंज, क्षेत्रीय जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

आज यह होंगे कार्यक्रम : 23 मार्च को सुबह 6 बजे से सामूहिक साधना योग प्राणायाम, 8 बजे देवपूजन गायत्री महायज्ञ, सुबह 10 बजे समग्र स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक प्रज्ञा पुराण कथा, शाम को शांतिकुंज का दिव्य संदेश प्रोजेक्ट के माध्यम से, जनजागृति कार्यक्रम होगा। 24 मार्च को दीपयज्ञ, सदग्रंथ स्थापना संकल्प होगा। 25 मार्च को सुबह 6 बजे से सामूहिक साधना, योग प्राणायाम, 8 बजे से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, सभी संस्कार एवं व्यसन मुक्ति संकल्प समापन, पूर्णाहुति, टोली, विक्षुद्धि कार्यकर्ता सम्मान होगा।

देशभर के लोग हुए शामिल : कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पुष्कर, जयपुर, कोटा, चित्तौड़, नीमच, रामगंजमंडी और अन्य क्षेत्रों के गायत्री साधक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में नगर पालिका की ओर से चल मोबाइल सुविधा उपलब्ध कराई गई है जिसके लिए गायत्री परिवार ने नगरपालिका रावतभाटा और विधायक का आभार व्यक्त किया है।