25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karva Chauth 2023 : जानें क्या है करवा चौथ पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त, कब नजर आएगा चांद

Karva Chauth 2023 : देश भर में करवा चौथ बुधवार को मनाई जाएगी। शाम 7 :06 से 10:20 बजे तक पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। चंद्रोदय रात 8:26 बजे होगा।महिलाएं सुहाग के अमरत्व के लिए निर्जल, निराहार व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जल-निराहार रहने के बाद शाम को चन्द्रोदय पर पूजा- अर्चना कर व्रत खोला जाएगा। पति की दीर्घायु की कामना की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Oct 30, 2023

karwa_chouth_2023_time.jpg

Karva Chauth 2023 : देश भर में करवा चौथ बुधवार को मनाई जाएगी। शाम 7 :06 से 10:20 बजे तक पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। चंद्रोदय रात 8:26 बजे होगा।महिलाएं सुहाग के अमरत्व के लिए निर्जल, निराहार व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जल-निराहार रहने के बाद शाम को चन्द्रोदय पर पूजा- अर्चना कर व्रत खोला जाएगा। पति की दीर्घायु की कामना की जाएगी।

सर्वार्थ सिदि्ध समेत कई खास संयोग
ज्योतिषाचार्य शिवप्रकाश दाधीच के अनुसार, इस वर्ष करवा चौथ पर सर्वार्थ सिदि्ध समेत कई खास संयोग बन रहे हैं। इन विशेष संयोगों में पूजन महिलाओं को खास खुशी देने वाला होगा। इस दिन बुधवार व सुबह 3:58 से उत्तर रात 4:34 तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

तुला राशि में रहेंगे तीन प्रमुख ग्रह
करवा चौथ पर 100 वर्ष बाद इस तरह त्रिगृही योग बन रहा है। मंगल सूर्य, बुध तीन प्रमुख ग्रह तुला राशि में रहेंगे। इस दिन बुधवार व सुबह 3:58 से उत्तर रात 4:34 तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। मंगल सूर्य, बुध तीन प्रमुख ग्रह तुला राशि में रहेंगे। करवा चौथ पर 100 वर्ष बाद इस तरह त्रिग्रही योग बन रहा है।

यह योग भी होंगे खास
सूर्य और बुध के एक साथ होने के कारण बुधादित्य योग, परिघ - शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश पंच महापुरुष योग भी बनेंगे। इन्हें धर्मध्यान व पूजा पाठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया गया है।

महापर्व की तैयारी में जुटी महिलाएं
महिलाएं महापर्व की तैयारी में जुट गई है। खरीदारी की जा रही है। भोग के लिए खाजे बनाए जा रहे हैं।