दिनभर निर्जल रहीं महिलाएं, रात को चांद का किया दीदार
कोटा. शहर में बुधवार को सुहागिनों का पर्व करवा चौथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जल रही। शाम को सामूहिक रूप से करवे, चौथ माता की पूजा-अर्चना की। उसके बाद चन्द्र देव को अर्क देकर अपने पति के लंबी आयु की प्रार्थना की।