
करवा चौथ पर बुधादित्य व त्रिग्रही योग, 100 साल बाद बन रहे कई संयोग, सुहागिनों को मिलेगा विशेष फल
कोटा. करवा चौथ बुधवार को मनाई जाएगी। महिलाएं सुहाग के अमरत्व के लिए निर्जल, निराहार व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जल-निराहार रहने के बाद शाम को चन्द्रमा के उदय पर पूजन कर व्रत खोला जाएगा। शाम 7 :06 से 10:20 बजे तक पूजन का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। बुधवार को रात 8:26 बजे चन्द्रोदय होगा। पति की दीर्घायु की कामना की जाएगी। विभिन्न समाज व संस्थाओं की ओर से सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्ष की बड़ी चौथ होने से चौथमाता मंदिरों में रोनक रहेगी। मंदिरों में शृंगार किए जाएंगे। कई लोग चौथ पर व्रत रखेंगे। इस वर्ष करवा चौथ पर विशेष संयोग बन रहे हैं। इनमें पूजन करना श्रेष्ठ माना गया है।
इस तरह बन रहे संयोग
ज्योतिषाचार्य शिव प्रकाश दाधीच के अनुसार इस दिन बुधवार व सुबह 3:58 से उत्तर रात 4:34 तक रहेगा मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। मंगल सूर्य, बुध तीन प्रमुख ग्रह तुला राशि में रहेंगे। इस तरह करवा चौथ पर 100 वर्ष बाद त्रिगृही योग बन रहा है। सूर्य और बुध के एक साथ होने के कारण बुधादित्य योग, परिघ - शिवयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शश पंच महापुरुष योग भी बनेंगे। इन्हें धर्मध्यान व पूजा पाठ की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाया गया है। दाधीच ने बताया कि विशेष मुहूर्तों में कोई कार्य करना आत्मविश्वास देने वाला होता है।
सामूहिक करवा चौथ पूजन
योगमाया महागौरी शिव शक्ति मित्र मंडल की ओर से जंक्शन िस्थत शीतला माता मंदिर में सामूहिक करवा चौथ पूजन किया जाएगा।मंडल की ओर से मनीषा सिंह ने बताया कि कार्यक्रम शाम को 4 बजे से शुरू होगा। 11 पंडितों के सान्निध्य में पूजन किया जाएगा। कथा का श्रवण करवाया जाएगा। देवी का विशेष शृंगार किया जाएगा। छप्पन भोग लगाए जाएंगे। कन्या पूजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। महिलाएं चन्द्रमा को अर्घ्य अर्पित कर व्रत खोलेंगी।
विजयवर्गीय नवयुवक व महिला मंडल की ओर से स्वामी रामचरण धर्मशाला विनोबा भावे नगर में सामूहिक रूप से करवा चौथ मनाई जाएगी। इस मौके पर समाज की महिलाएं सामूहिक उद्यापन करेंगी। महिला मंडल संयोजक दर्शना गांधी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां कर ली गई है। महिलाओं के लिए सेल्फी जॉन , मेहंदी की व्यवस्था की जाएगी। 18 महिलाएं उद्यापन करेंगी। शाम को 7:00 बजे कार्यक्रम शुरू होगा।
Published on:
31 Oct 2023 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
