2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

बेचने के लिए झारखण्ड से किशोरी व मां का अपहरण, बदमाशों ने कोटा में बना रखा था बंधक

कोटा. उद्योग नगर पुलिस ने बचपन बचाओ आन्दोलन के अधिकारियों के सहयोग से झारखण्ड से कोटा में बेचने के लिए अपहरण कर लाई गई किशोरी व उसकी मां को दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

कोटा. उद्योग नगर पुलिस ने बचपन बचाओ आन्दोलन के अधिकारियों के सहयोग से झारखण्ड से कोटा में बेचने के लिए अपहरण कर लाई गई किशोरी व उसकी मां को दस्तयाब कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के अनुसार बचपन बचाओ आन्दोलन की सहायक परियोजना अधिकारी रेखा कुमारी को ३१ अगस्त को सूचना मिली थी कि एक किशोरी को बेचने के लिए बंधक बना रखा है। किशोरी को उसकी मां के साथ झारखण्ड से कोटा लाया गया है। इस सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन में उद्योग नगर थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार व साईबर सेल इंचार्ज एएसआई प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने प्रेम नगर अर्फोडेबल योजना से किशोरी व उसकी मां को रेस्क्यू कर नारीशाला में आश्रय दिलाया। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर आरोपी अनन्तपुरा क्षेत्र के विनोबाभावे नगर निवासी ललित माहेश्वरी (39), झारखण्ड के हरला थाना क्षेत्र के बोकारो स्टील सिटी निवासी रवि कुमार (32) व झारखण्ड के सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी निवासी राजेन्द्र मण्डल (49) को गिरफ्तार किया है।