12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! मुंबई में ऐशोआराम की खातिर कर डाला यह गुनाह…

यूपी से 6 वर्षीय बालक का अपहरण कर 50 लाख रुपए फिरौती मांगने वाले आरोपित को जीआरपी ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

May 14, 2018

Kidnapping of child

कोटा . उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित नजीमाबाद थाना क्षेत्र के हेमपुर निवासी 6 वर्षीय बालक का अपहरण कर 50 लाख रुपए फिरौती मांगने वाले आरोपित को जीआरपी ने सोमवार को कोटा रेलवे स्टेशन पर दबोच लिया। साथ ही अपह्रत बालक को भी उसके चंगुल से मुक्त करा लिया। सूचना मिलने पर आरोपित और बालक को लेने के लिए संबंधित थाने की पुलिस व परिजन कोटा के लिए रवाना हो गए। बालक के अपहरण का मामला नजीमाबाद थाने में दर्ज है।

Political: कोटा में बोलीं आप विधायक- भाजपा-कांग्रेस में पैसे देने पर ही मिलता है टिकट

जीआरपी थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि जीआरपी एसपी अजमेर और नजीमाबाद थानाधिकारी से सोमवार को सूचना मिली थी कि मोहसिन नाम का एक युवक 6 वर्षीय बालक का अपहरण कर मुम्बई की तरफ जा रहा है। उसने बालक के पिता से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। बालक के पिता कारोबारी हैं और अपहृत बालक उनका इकलौता पुत्र है। सूचना पर उन्होंने ईश्वर सिंह, भवानी शंकर व योगेश कुमार समेत पूरे जाप्ते के साथ अमृतसर से मुम्बई जाने वाली गोल्डन टेम्पल ट्रेन के कोटा पहुंचने पर उसकी चैकिंग की। इस दौरान आरोपित मोहसिन इंजन के पास वाले जनरल कोच में बैठा मिला। उससे कुछ ही दूरी पर अपहृत बालक बैठा था। दोनों को रेलवे स्टेशन पर उतारकर थाने ले आए। यहां से नजीमाबाद पुलिस को सूचना दी गई। वहां से पुलिस टीम व बालक के परिजन कोटा के लिए रवाना हो गए। उनके देर रात बाद तक कोटा पहुंचने की संभावना है। अपहर्ता के चंगुल से मुक्त कराया बालक परिजनों को याद कर रोता रहा।

human story: कोटा में लावारिस हालत में रोती मिली झालावाड़ की वृद्धा, कहा-बेटा मारपीट कर पेंशन छीन लेता और खाना भी नहीं देता

सीआई शर्मा ने बताया कि मोहसिन बालक को मुम्बई घुमाने के बहाने चॉकलेट का लालच देकर ले जा रहा था। उसने 50 लाख की फिरौती मांगना स्वीकार किया है। उसका कहना है कि वह 50 लाख रुपए से मुम्बई में एशो आराम की जिंदगी जीना चाहता था। रिश्ते में वह स्वयं को बालक का चाचा बता रहा है।