
कोटा. सदाबहार आम की नई किस्म इजाद कर देश-विदेश में नाम कमाने वाले कोटा के समीप गिरधरपुरा निवासी किशन सुमन को नई दिल्ली में नेशनल कृषक स्मार्ट सम्मान अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। उन्हें महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी की ओर से दो लाख 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। नई दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित इस समारोह में पूरे भारत से 50 किसानों का सम्मान हुआ है। किशन का कहना है कि सदाबहार आम की इस किस्म का एक पेड़ सालभर में 250 किलो उत्पादन देगा। अन्य किस्म के आम के मुकाबले इसकी मिठास ज्यादा रहेगी। आम की खेती के लिए हाड़ौती की जलवायु अनुकूल है। इस किस्म को देखने के लिए देशभर के कई वैज्ञानिक आ चुके हैं। इस नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।
मुनाफा नहीं मिला तो बदल दिया आइडिया
किशन सुमन ने बताया कि पहले परम्परागत खेती करते थे, लेकिन उसमें मुनाफा नहीं मिलता था। बीएससी की पढ़ाई के समय नया आइडिया आया। उन्होंने फूलों की खेती करना शुरू किया। गुलाब की ग्राफ्ंिटग की। उसके बाद सदाबहार आम की खेती की। आम की गुटलियों में ही ग्राफ्ंिटग कर नई किस्म इजाद की।
Read more : Update news : चारों अर्थियों को एकसाथ रखकर मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन…
विदेशों में बढ़ी डिमांड
किशन के सदाबाहर आम की डिमांड देश ही नहीं विदेशों में भी बढऩे लगी। उनके आमों की डिमांड भारत समेत लंदन, अमरीका, कुवेत, फ्रांस, इजराइल व सऊदी अरब तक रही। किसान किशन सुमन ने बताया कि गांव में सदाबहार आम के 300 मदर प्लांट लगा रखे हैं। यह ऐसी किस्म है, जो बारह महीने फल देती है।
read more : Lok Sabha Elections 2019 : जीतने की क्षमता रखने वाले मंत्री-विधायकों पर है नजर..
पहले भी मिला सम्मान
किशन सुमन पहले भी राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री से सम्मानित हो चुके हैं। दिल्ली में सम्मानित होने के बाद गांव पहुंचने पर किशन सुमन का सांसद ओम बिरला व ग्रामवासियों ने भव्य स्वागत किया।