
सत्रिया असम के कृष्णा केंद्रित वैष्णववाद मठों में उत्पत्ति के साथ शास्त्रीय नृत्य-नाटक प्रदर्शन कला है, और 15 वीं शताब्दी में भक्ति आंदोलन विद्वान और संत श्रीमंत शंकरदेव नामक संत के लिए जिम्मेदार है। सत्रिया के एक-कार्य नाटकों को अंकिया नाट कहा जाता है, जो सौंदर्य, धार्मिक और एक गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से धार्मिक को जोड़ती है। नाटकों आमतौर पर मठ मंदिरों ) के नृत्य समुदाय में किया जाता है।
डिजिटल डेस्क@पत्रिका। 29 अप्रैल का दिन समूचा विश्व अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के तौर पर मनाता है l अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस की शुरुआत 29 अप्रैल 1982 से हुई। यूनेस्को के अंतरराष्ट्रीय थिएटर इंस्टिट्यूट की अंतरराष्ट्रीय डांस कमेटी ने 29 अप्रैल को नृत्य दिवस के रूप में स्थापित किया। एक महान रिफॉर्मर जीन जार्ज नावेरे के जन्म की स्मृति में यह दिन अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को मनाने का उद्देश्य
अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस को पूरे विश्व में मनाने का उद्देश्य जनसाधारण के बीच नृत्य की महत्ता का अलख जगाना था। साथ ही लोगों का ध्यान विश्वस्तर पर इस ओर आकर्षित करना था। जिससे लोगों में नृत्य के प्रति जागरुकता फैले। साथ ही सरकार द्वारा पूरे विश्व में नृत्य को शिक्षा की सभी प्रणालियों में एक उचित जगह उपलब्ध कराना था। सन 2005 में नृत्य दिवस को प्राथमिक शिक्षा के रूप में केंद्रित किया गया। विद्यालयों में बच्चों द्वारा नृत्य पर कई निबंध व चित्र भी बनाए गए। 2007 में नृत्य को बच्चों को समर्पित किया गया।
नृत्य वेद की उत्पत्ति
कहा जाता है कि आज से 2000 वर्ष पूर्व त्रेतायुग में देवताओं की विनती पर ब्रह्माजी ने नृत्य वेद तैयार किया, तभी से नृत्य की उत्पत्ति संसार में मानी जाती है। इस नृत्य वेद में सामवेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद व ऋग्वेद से कई चीजों को शामिल किया गया। जब नृत्य वेद की रचना पूरी हो गई, तब नृत्य करने का अभ्यास भरत मुनि के सौ पुत्रों ने किया।
भारत में नृत्य की कई शैलिया है, आमतौर पर इसे शास्त्रीय या लोक के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं के साथ-साथ, भारत के विभिन्न हिस्सों में पैदा हुए नृत्य के विभिन्न रूप, स्थानीय परंपराओं के अनुसार विकसित हुए और देश के अन्य हिस्सों से तत्वों को भी प्रभावित किया। इनमे से कुछ प्रमुख नृत्य यह है ।
Published on:
28 Apr 2018 11:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
