23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rain Water : कोटा में बारिश के पानी में फंसी कार, 3 महिला समेत 5 लोगों की जान आई सांसत में, जानें कैसे बची उनकी जान

Kota News : कोटा जिले के कैथून कस्बे में मवासा रोड़ पर एक कार पानी में फंस गई। कार में 3 महिलाएं समेत 5 लोग सवार थे। पर मददगारों की वजह से उनकी जान बच गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 20 Jul 2025, 1:08 PM IST

Kota a car got stuck in water 5 people including 3 women in car know how their lives were saved

जान बचाते युवक। फोटो पत्रिका

Kota News : कोटा के कैथून में जलभराव का असर दूसरे दिन भी देखने को मिला। यहां मवासा रोड़ के नाले की पुलिया पर शनिवार शाम करीब छह बजे तीन फीट पानी बह रहा था। मवासा रोड़ पर एक कार पानी में फंस गई। कार में 3 महिलाएं समेत 5 लोग सवार थे। सभी की जान सांसत में फंस गई। पर लोगों के सहयोग से कार में सवार 5 लोगों की जान बच गई। कस्बे में उनकी कार्यवाही की दिनभर चर्चा हो रही थी।

कार में सवार लोग चिल्लाने लगे

जानकारी के अनुसार दोपहर को खातौली से मंसूर शाह परिवार सहित कैथून की मीरा बस्ती निवासी अपने भांजे अब्बास शाह के यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मवासा रोड पर नाले की पुलिया पर बहते पानी में उन्होंने अपनी कार उतार दी। इसके बाद कार पानी में बहने लगी। इस पर कार में सवार लोग घबरा कर चिल्लाने लगे।

कार सवार दो पुरुष बाहर आ गए, पर महिलाएं थी असुरक्षित

शोर सुनकर पास में ही मौजूद पार्षद मोहमद निजाम मेव अपने पुत्रों व अन्य युवकों के साथ मौके पर आए। फिर उन्होंने देख कि कार में तीन महिलाएं फंसी हुई है। कार सवार दो पुरुष शीशे से निकलकर बाहर आ गए थे। इसके बाद सभी मददगार सतर्क हो गए।

बड़ी मुश्किल से महिलाओं को बाहर निकाला गया

कार को धकेल कर वापस सड़क पर लाए। पानी से बाहर निकालने के बाद कार अचानक लॉक हो गई थी। बड़ी मुश्किल से महिलाओं को बाहर निकाला। सभी सुरक्षित है। अगर कार थोड़ा आगे निकल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह बचाव कार्य दिनभर लोगों के बीच चर्चा में बना रहा

पार्षद मोहमद निजाम मेव व युवकों की सतर्कता से कार में सवार पांच लोगों की जान बच गई। कस्बे में उनकी कार्यवाही की दिन भर लोगों ने चर्चा व सराहना की।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग