कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश राठी ने बताया कि व्यापारियों की बैठक कर बंद का पूर्ण समर्थन का निर्णय किया है। इसके तहत दोपहर 12 बजे तक मंडी पूर्ण बंद रहेगी। इसके बाद मंडी में व्यापारी, किसान, हमाल, मुनीम सब एकत्रित होकर मृतकों को सामूहिक रूप से श्रद्धांजलि अर्पित कर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।