शनिवार सुबह होटल की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, आईजी विशाल बंसल और नगर निगम आयुक्त डॉ विक्रम जिंदल समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगम की रेस्क्यू टीम, आरएसी, सिविल डिफेंस की टीमों ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किए।