
kota
जयपुर विद्युत प्रसारण निगम और केईडीएल अधिकारियों के बीच तालमेल नहीं होने से शहरवासी भीषण गर्मी में बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। शहर में अघोषित रूप से कई घंटों की कटौती की जा रही है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या हो रही है।
शहर में पिछले तीन-चार दिन में बिजली कटौती गंभीर समस्या बनी हुई है। रविवार रात इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत प्रसारण निगम के ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने के कारण शहर का बड़ा हिस्सा तीन घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। इस दौरान लोगों ने केईडीएल के कॉल सेन्टर पर फोन किए तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने प्रसारण निगम के अभियंताओं से बात करने को कहा।
प्रसारण निगम ने जनहित में कोई मोबाइल नम्बर जारी नहीं किए हैं। इस कारण लोग प्रसारण निगम के अधिकारियों से सम्पर्क नहीं कर पाए। महावीर नगर में प्रसारण निगम के ट्रांसफाॅर्मर में गड़बड़ी होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। प्रसारण निगम के अभियंताओं का कहना है कि हमारी तरफ से आपूर्ति सुचारू कर दी जाती है। शहर में समय पर विद्युत आपूर्ति क्यों नहीं हो पाती है, इस बारे में केडीएल के अधिकारी ही बता सकते हैं।
जिला कलक्टर से शिकायत
भाजपा नेता महेश आहूजा ने शहर में बिजली की अघोषित कटौती करने तथा केईडीएल के कॉल सेन्टर पर फोन नहीं उठाने की जिला कलक्टर से शिकायत की। उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों के रखरखाव के नाम पर चार-पांच घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी जाती है। इसके अलावा भी कई घंटों की अघोषित कटौती की जा रही है।
इंडस्ट्रीयल एरिया जीएसएस में रात को पीटी में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। उसे ठीक करवाकर आपूर्ति सुचारू करवा दी। हमारी तरफ से विद्युत आपूर्ति सुचारू है।
बीएम नागर, एसई, विद्युत प्रसारण निगम
महावीर नगर जीएसएस में तकनीकी खराबी के कारण बिजली सप्लाई बाधित रही थी। प्रसारण निगम से बिजली नहीं आएगी तो हम कैसे देंगे, फिर भी हमने वैकल्पिक व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति सुचारू की।
अनोमित्रो ढाली, टेक्निकल हैड, केईडीएल
Published on:
20 May 2024 11:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
