
कोटा. कोटा शहर ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री तो हो गया, लेकिन जगह-जगह लगने वाले जाम से वाहन चालकों को राहत नहीं मिली है। कॉमर्स कॉलेज चौराहे और केशवपुरा चौराहे पर दिनभर जाम की स्थिति रहती है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ट्रैफिक सिग्नल फ्री रोड बनाने के लिए करीब 250 करोड़ का बजट खर्च किया था। पत्रिका संवाददाता ने सोमवार को शहर के चौराहों पर जाकर स्थिति देखी तो अव्यवस्थाओं को बोलबाला नजर आया। कोटड़ी चौराहे पर तो बेरिकेट्स लगाकर गुमानपुरा की तरफ जाने वाला रास्ता ही बंद कर दिया है।
एयरपोर्ट के सामने जाम, दुर्घटना की आशंका
एरोड्रम चौराहे पर यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। हार्ट ऑफ द सिटी होने के कारण ऑफिस टाइम में तो यहां ऐसा जाम लगता है कि 10 से 15 मिनट तक रुकना पड़ता है। सीएडी से विज्ञान नगर जाने वाले को अंडरपास से होकर धानमंडी गेट जाना पड़ता है और वहां से पॉलिटेक्निक कॉलेज वाली सड़क से होकर एयरपोर्ट के सामने जाना पड़ता है। या छावनी लाईओवर के नीचे से होकर एलिवेटेड रोड पर जाना होता है। दोनों ही स्थिति में छावनी लाईओवर के नीचे ओर एयरपोर्ट के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। अनंतपुरा लाईओवर से अनंतपुरा थाने के पास एक्सीडेंटल जोन बन गया है। डीसीएम आरओबी पर पेट्रोल पप के पास जो कट दिया गया है, उससे भी आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
कोटड़ी चौराहा
एयरपोर्ट के सामने, कोटड़ी, छावनी, विज्ञान नगर लाई ओवर व शहर के अन्य स्थान जहां पर यातायात जाम की स्थिति बनती है, वहां सुधारने का प्रयास किया जाएगा। कमल प्रसाद, यातायात पुलिस उपाधीक्षक
छावनी लाईओवर : दोनों स्लिप लेन की चौड़ाई कम होने से जाम
लाईओवर के ऊपर से तो झालावाड़ रोड से आने-जाने वाले आराम से निकल जाते है, लेकिन दोनों तरफ की स्लिप लेन काफी संकरी है। इलाहाबाद बैंक वाली साइड पर तो सड़क मात्र 10 फीट चौड़ी है और दूसरी साइड पर 18 फीट की सड़क है। यहां दिनभर जाम लगता है।
Updated on:
27 Aug 2024 11:33 am
Published on:
27 Aug 2024 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
