
कोटा के डॉक्टरों का कमाल, रिकवरी रेट 85 प्रतिशत पर पहुंची
कोटा. जिले में भले ही कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिल भी जारी है। चिकित्सक व स्टॉफ की मेहनत का ही नतीजा है कि कोटा में रिकवरी रेट 85 प्रतिशत पहुंच चुकी है। संभाग के 624 मरीजों में से अब तक 529 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए। दो बार नेगेटिव की संख्या 531 पर पहुंच चुकी है। शुक्रवार को भी 7 मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव हुए है। एक्टिव केस 93 बचे है। जबकि कोटा जिले में एक्टिव केस 65 बचे है। कोटा जिले में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 540 हुए है।
26 मरीज हुए डिस्चार्ज
कोविड़ अस्पताल से शुक्रवार को संभाग के 26 मरीज डिस्चार्ज हुए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील ने बताया कि इनमें कोटा के 13, बारां 8 व बूंदी 4 मरीज शामिल है।
दो नए पॉजिटिव आए
कोटा जिले में शुक्रवार को कोराना पॉजिटिव के दो नए केस सामने आए है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि सुबह जारी सूची में विज्ञान नगर निवासी 39 वर्षीय युवक, सातलखेड़ी निवासी 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले। उसकी मेडिकल कॉलेज झालावाड़ में पॉजिटिव की पुष्टी हुई है। वर्तमान में वह कोटा में भर्ती है। उधर, मरीजों की हिस्ट्री के अनुसारए विज्ञान नगर छत्रपुरा निवासी युवक को तीन दिन से खांसी-जुकाम व बुखार था। वह घाणी में तेल निकालने का काम करता है। वह 20 दिन पहले अपने गांव लाखेरी गया था। सातलखेड़ी निवासी बुजुर्ग 7 जून को बीपी बढने, मुंह में झाग, शरीर में अकडऩ के कारण झालावाड़ अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां पर उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। 10 जून को सांस में तकलीफ, पेट में दर्द होने के कारण परिजन दोबारा झालावाड़ लेकर गए, वहां अस्पताल में कोरोना की जांच व सोनोग्राफी करवाई गई। कोरोना की जांच पॉजिटिव आई और गुर्दे में सूजन व सीवीर एनिमिया होने के कारण रक्त चढ़ाया गया।
Published on:
12 Jun 2020 09:34 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
