10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Mandi Bhav : गेहूं, धनिया तेज, धान मंदा

लहसुन लगभग 8000 कट्टे की आवक रही। भाव 2000 से 8500 रहे।

2 min read
Google source verification
Kota-Mandi-News

Kota Mandi Photo: Patrika

भामाशाहमंडी में गुरुवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 2 लाख कट्टे की रही। गेहूं 20, धनिया 200 रुपए तेज रहा। धान 100 रुपए मंदा रहा। लहसुन लगभग 8000 कट्टे की आवक रही। भाव 2000 से 8500 रहे। बॉक्स पैकिंग 4000 से 8800 रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों में सि्थरता रही।

भाव : गेहूं 2451 से 2531, धान सुगन्धा 2400 से 2651, धान (1509) 2200 से 3051, धान (1847) 2300 से 2750, धान (1718-1885) 2600 से 3350, धान (पूसा-1) 2400 से 3251, धान (1401) 3100 से 3400, धान दागी 1200 से 2500, सोयाबीन 3000 से 4651, सरसों 6000 से 6700, अलसी 6300 से 6500, ज्वार शंकर 1700 से 2000, ज्वार सफेद 2800 से 4000, बाजरा 2000 से 2300, मक्का लाल 1300 से 1800, मक्का सफेद 2500 से 3400, जौ 2000 से 2200, तिल्ली 7000 से 9400, मैथी 4000 से 5301, कलौंजी 12000 से 18000, धनिया बादामी 6500 से 8400, धनिया ईगल 7500 से 8800, मूंग 6000 से 7000, उड़द 4000 से 6500, चना देशी 4800 से 5100, चना मौसमी 4800 से 5000, चना पेप्सी 4800 से 5001, चना डंकी 3500 से 4400 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2250, चंबल 2225, सदाबहार 2085, लोकल रिफाइंड 1970, दीप ज्योति 2095, सरसों स्वास्तिक 2610, अलसी 2360 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 2815, कोटा स्वास्तिक 2400, सोना सिक्का 2650, कटारिया गोल्ड 2430 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 1840, अशोका 1840 रुपए प्रतिटिन।

चीनी : 4240 से 4280 प्रति क्विंटल रहे।

देसी घी : मिल्क फूड 9880, कोटा फ्रेश 9600, पारस 9850, नोवा 9750, अमूल 9950, मधुसूदन 9950 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8300-8700, मोगर 9200-9600, चना दाल 6800-7100, तुअर दाल 8000-11200 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी तेज व सोने में गिरावट

सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी में तेजी रही। सोने के भाव में गिरावट रही। चांदी के भाव 2800 रुपए तेजी के साथ 164000 रुपए प्रति किलो रहे। जेवराती सोने के भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 127000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। शुद्ध सोने के बाद 127650 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24k) (99.5): 127000

गोल्ड (22k) :117593

गोल्ड (20k) : 110435

गोल्ड (18k) : 101600

गोल्ड (14k) :89437

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)