2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: मिलर्स की लिवाली निकलने से सोयाबीन व चना के भावों में तेजी रही

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में शनिवार को 2.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 50, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं गेहूं 50 रुपए मंदा रहा।

2 min read
Google source verification
soyabeen.jpg

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में शनिवार को 2.50 लाख कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। सोयाबीन 50, चना 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे वहीं गेहूं 50 रुपए मंदा रहा। लहसुन 4800 से 14000 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

यह भी पढ़ें: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, 12 दमकलों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

भाव: गेहूं मिल दड़ा 2200 से 2250, गेहूं एवरेज 2250 से 2300, गेहूं पुराना बेस्ट 2300 से 2350, गेहूं नया 2275 से 2650, धान सुगंधा 2400 से 2851, धान (1509) 3200 से 3451, धान (1718) 3600 से 4051, धान पूसा 3000 से 3501, सोयाबीन 3800 से 4550, सरसों 4400 से 5051, अलसी 4500 से 4900, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4500 से 5000, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2100 से 2200, जौ नया 1800 से 1950, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4500 से 5051, मैथी नई 4800 से 5251, कलौंजी 13000 से 16000, धनिया पुराना 5000 से 5500, नया धनिया गीला 5000 से 6200, धनिया नया ईगल 6200 से 6500, धनिया रंगदार 6500 से 11000, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना 4800 से 6000 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1800, चम्बल 1775, सदाबहार 1680, लोकल रिफाइंड 1640, सोयुग गोल्ड 1680, दीप ज्योति 1700, सरसों स्वास्तिक 1910, अलसी 1990 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2880, स्वास्तिक निवाई 2530, कोटा स्वास्तिक 2470, सोना सिक्का 2790 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6790, कोटा फ्रेश 6650, पारस 6680, नोवा 6700, अमूल 8900, सरस 8400, मधुसूदन 7190 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1535, अशोका 1535 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3870 से 3910 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15500, मूंग 9600-11000, मूंग मोगर 9000-12000, उड़द 10500-12000, उड़द मोगर 10500-13800, मसूर 7300-7500, चना दाल 6900-7300, पोहा 3700-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी स्थिर-सोने में तेजी
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव स्थिर रहे वहीं सोने के भावों में तेजी रही। चांदी 74,600 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 75 रुपए तेजी के साथ भाव 67,625 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 74,600 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 67,550 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 67,975 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

Story Loader