
महापौरजी 40 लाख की लक्जरी कार घूमेंगी,महापौरजी 40 लाख की लक्जरी कार घूमेंगी,महापौरजी 40 लाख की लक्जरी कार घूमेंगी
कोटा. कोटा उत्तर नगर निगम बोर्ड की बैठक 13 फरवरी को दोपहर तीन बजे निगम बोर्ड भवन में होगी। इस बैठक की अध्यक्षता महापौर मंजू मेहरा करेंगी। बोर्ड बैठक का शुक्रवार को एजेण्डा जारी कर दिया है। इसमें महापौर के लिए लक्जरी कार खरीदने का प्रस्ताव भी लिया जाएगा। यह एजेण्डे में शामिल किया गया है। बोर्ड बैठक में जनता से जुड़े मुद्दे गायब हैं, जबकि पार्षदों और कर्मचारियों के हितों को एजेंडे में शामिल किया है। इस बोर्ड बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का बजट पारित किया जाएगा।
आयुक्त की ओर से दस बिन्दुओं का एजेण्डा जारी किया गया है। इसमें महापौर के लिए नया लक्जरी वाहन खरीदने का अनुमोदन किया जाएगा, जबकि महापौर के पास अभी लक्जरी वाहन है। ऐसे में भाजपा पार्षद इसे जनता के धन का दुरुपयोग बता रहे हैं। बोर्ड बैठक में सफाई, अतिक्रमण, सार्वजनिक रोशनी, अवैध निर्माण, निर्माण स्वीकृति आदि मुद्दे शामिल नहीं किए गए हैं।
--
यह है एजेंडा
- अधीनस्थ मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 की विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जाकर नियमित पदोन्नति प्रस्ताव का अनुमोदन।
- गत वर्ष की भांति खेल सामग्री 2024 के लिए भी स्वीकृति जारी करने पर विचार।
- उत्तर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में निर्माण, सफाई व अन्य कार्य पार्षदों की अनुशंषा की जाने पर विचार।
- प्रत्येक वार्ड में 25 लाख रुपए के निर्माण एवं विकास कामों की एआरसी की स्वीकृति पर विचार।
- पार्षदों की ओर से स्थायी सफाई कर्मचारियों की उपिस्थति प्रमाणीकरण पर विचार।
- महापौर के लिए नया वाहन क्रय किए जाने पर विचार।
--
दक्षिण बोर्ड की तिथि तय नहीं
कोटा दक्षिण निगम की फिलहाल बोर्ड बैठक तय नहीं हुई है। इस निगम की बोर्ड बैठक हुए एक साल हो गया है। आयुक्त ने अभी तक बोर्ड बैठक की तिथि तय नहीं की है। यहां खींचतान के कारण बोर्ड बैठक नहीं हो पा रही है। दक्षिण निगम में जनता के काम अटके हुए हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों को भी कोई चिंता नहीं है।
Published on:
09 Feb 2024 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
