2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चली हवाएं…काली घटाओ की आगोश में कोचिंग सिटी, जमकर बरसे मेघ

rain news भीगा शहर, राहत की बरसात ने धोया उमस को

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jun 27, 2019

कोटा. हाड़ौती भर में तपन, उमस का दौर गुरुवार को भी दिनभर जारी रहा। शाम को आसामान पर काली घटाएं छा गई व बरसात (rain) शुरू हो गई। इससे सड़के तर हो गई। कई जगहों पर पानी बह निकला। इससे तापमान (Temperature) में अचानक गिरावट आई व लोगों ने गमी्र से राहत की सांस ली। हालांकि बरसात कुछ देर हुई, लेकिन मौसम सुहावना हो गया और शाम को तापमान में गिरावट भी महसूस की गई।

कोचिंग सिटी में दो भाइयों की जोड़ी के कारनामे सुन रह जाएंगे दंग…मंगल सूत्र और सोने की चेन के दुश्मन ऐसे आये पुलिस गिरफ्त में

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.8 व न्यनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सरयस दर्ज किया गया।आद्रता 58 व 42 प्रतिशत रही। इससे उमस पैदा हुई।शाम को करीब 5 बजे मौस का मूढ़ अचानक बदला और 30 किलोमीीटर प्रतिघंटा की चाल से तेज हवा चलने का दौर शुरू हो गया। इसी के साथ घटाएं छा गई और बरसात शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बरसात हुई। तेज हवा व बरसात के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए। कई इलाकों में बिजली( electricity) गुल हो गई।

 

जिले में अन्य जगहों से भी बरसात होने की सूचना मिली है। जिले के सुल्तानपुर कस्बे में शाम पांच बजे करीब पन्द्रह मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे पूर्व दिन में गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। इटावा में भी सांय करीब पांच मिनट तक बूंदाबांदी हुई। रामगंजमंडी, सांगोद, मोईकलां व चेचट में बादल छाए, लेकिन बरसे नहीं। बंूदी जिले में गुरुवार दोपहर बाद बूंदी, हिण्डोली, पेच की बावड़ी, जजावर में हलकी बारिश हुई।

राहत की घटाएं बरसी

bundi शहर में शाम पौने पांच बजे के करीब अचानक बादल घिर आए और तेज हवाओं के बीच कुछ देर के लिए हलकी बारिश हुई। इससे पूर्वशहर मे तेज धूप निकलने से लोग गर्मीसे परेशान रहे। वहीं हिण्डोली, पेच की बावड़ी, जजावर में तीन से चार बजे के बीच बरसात हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम की बेरूखी

बारां शहर समेत जिले में गुरुवार को मौसम साफ रहा। तेज गर्मी व उमस से लोग खासे परेशान रहे। जिले में अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।

झालावाड़ जिले में मौसम बेरुखा बना हुआ है। आसमान में रोज बादल तो छा रहे हैं लेकिन बिना बरसे निकल रहे हैं। उमसभरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 28 डिग्री रहा।