24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी लाइफ जीने और अय्याशी करने के लिए करता था ठगी, ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ में एक्शन मोड़ पर आई पुलिस

Cyber Crime: अनन्तपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह की अगुवाई में आरोपी को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। वह ठगी की वारदात यहीं से अंजाम देता था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ashish Joshi

•

Updated: 15 Jul 2024, 4:19 PM IST

Kota Crime News: कोटा पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर फर्जी मार्केट प्लेस पेज बनाकर सस्ते दामों में पेपर प्लेट मैटेरियल दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से ठगी करने के आरोपी धनराज बैरागी (24) को गिरतार कर लिया।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि आरोपी इन्द्रगढ़ में गुर्जरों का मोहल्ला निवासी है। वर्तमान में कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में किराए से फ्लैट में रहता है। अनन्तपुरा थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह की अगुवाई में आरोपी को उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। वह ठगी की वारदात यहीं से अंजाम देता था। आरोपी ने राजस्थान ही नहीं बल्कि तेलंगाना, ओडीशा एवं गुजरात में भी साइबर ठगी की वारदातें की हैं। वह ठगी के पैसों से लग्जरी लाइफ जीता और अय्याशी पर खर्च करता। आरोपी के कब्जे से 3 मोबाइल, दो लेपटॉप, 6 चैक बुक, 11 डेबिट कार्ड व 3 सिम जब्त की हैं। पुलिस पूछताछ में उससे अन्य वारदात खुलने की उमीद है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां सिर्फ 1 पुलिस जवान के भरोसे 1500 लोगों की सिक्योरिटी, जानें क्या है माजरा?

ऐसे करता था ठगी

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह सोशल मीडिया पर मार्केट प्लेस पेज पर फर्जी नाम गणेश मेहरा का पेज बनाकर उस पर पेपर प्लेट मैटेरियल उपलब्ध करवाने का झांसा देता और अपने आस-पास के लोगों को रुपए देकर उनका खाता खुलवाकर उनकी चैक बुक और एटीएम कार्ड ले लेता। पेपर प्लेट मैटेरियल खरीदने वाले लोगों से पैसे डलवाकर वह रकम हड़प लेता। कुछ दिन बाद वो मोबाइल नबर बंद कर दूसरी सिम ले लेता। इस प्रकार पिछले 6 महीनों में सैकड़ों व्यापारियों से लाखों रुपए हड़प चुका है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग