थानाधिकारी ने बताया कि आरोपित आबाद अपने विजिटिंग कार्ड घरों के अहाते में फेंककर चला जाता । विजिटिंग कार्ड में 11 घंटे में लोगों की हर समस्या का 101 परसेंट समाधान करने की गारंटी देता था। समाधान के लिए बुलाते वक्त ठग महिलाओं को सोने के जेवरात और गुथा हुआ आटा लेकर भी बुलवाता। आटे में महिलाओं के सामने जेवर डालता। फिर चालाकी से अपने पास रखे हुए आटे से महिला के आटे को बदल देता। और बदला हुआ आटा महिलाओं को देकर 2 घंटे बाद खोलने की हिदायत देता, जब तक कोई उस आटे को खोलकर देखता तब तक वह ठग उस शहर छोड़कर फरार हो जाता।