
शिवराज गैंग की पार्टी में गैंगस्टर रणवीर की हत्या का जश्न मना रहे थे पुलिस के 5 बड़े अफसर और 30 जवान
कोटा. रणवीर की हत्या में शिवराज गैंग की ओर से पुलिसकर्मियों को दी गई पार्टी में तीस पुलिस कर्मी मौजूद थे। इनमें पांच बड़े अफसर भी इस पार्टी में जश्न मनाने पहुंचे थे। पार्टी में जश्न मनाने वालों में कोटा के थानों में बतौर पुलिस निरीक्षक तैनात बताए जाते हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डीआईजी के आदेश पर शुरू हुई जांच के लिए पार्टी में मौजूद इन पुलिस कर्मियों समेत करीब 40 लोगों की सूची बनाई गई है। जिनसे एएसपी गोपाल सिंह कानावत पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि इनसे पूछताछ में गिरोह के बारे में और भी सफेदपोश लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।
Read More: रणवीर हत्याकांड: शॉर्प शूटरों ने बेहद नजदीक से सिर पर मारी थी 4 गोलियां, मरने के बाद भी अंधाधुन बरसाई गोलियां
उधर, इस पार्टी के आयोजक नगर निगम के फायरमैन मुकेश तंवर से भी पुलिस ने उन सभी लोगों की सूची मांगी है, जिन्हें उसने पार्टी में बुलाया था। गौरतलब है कि मुकेश के खिलाफ अभी तक नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। निगम के अफसर उसे बचाने में ताकत लगा रहे हैं।
Published on:
10 Jan 2020 01:27 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
