
कोटा. रक्षाबंधनऔर अन्य पर्वों के चलते बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे कोटा से रीवा के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। त्योहारों पर मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियों को होगा लाभ नौ अगस्त से चलेगी कोटा-रीवा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01719 कोटा-रीवा एक्सप्रेस 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23 और 25 अगस्त को कोटा से चलेगी। इसी तरह 01720 रीवा-कोटा एक्सप्रेस 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22 और 24 अगस्त को रीवा से कोटा के बीच चलेगी। यह ट्रेन अंता, बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना मालखेड़ी, खुरई, सागर, पथरिया, दमोह, बांदकपुर, कटनी, मैहर और सतना स्टेशन पर ठहरेगी।
कोटा से रीवा जाने वाली ट्रेन शाम 7.40 बजे कोटा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.45 बजे रीवा पहुंचेगी। इसी प्रकार रीवा से यह ट्रेन शाम को 5.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.10 बजे कोटा पहुंचेगी।
19 कोच की होगी ट्रेन
इस गाड़ी में 19 कोच होंगे। इनमें 8 सामान्य, 8 स्लीपर, 1 कोच
एसी तृतीय श्रेणी और दो एसएलआर होंगे।कोटा मंडल के अंता, बारां, छबड़ा गुगोर स्टेशन पर भी ठहेगी
Published on:
8 Aug 2019, 6:57 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.