कोटा की खूबसूरती को दुनिया के सामने लाने के इरादे से रोटरी क्लब कोटा के पूर्व अध्यक्ष मनु पालीवाल, मनोज पालीवाल और हनुमन्त पालीवाल पूरी दुनिया का चक्कर काटेंगे। तीनों यायावरों की टीम सड़क मार्ग से दुनिया भर के बीस देशों की यात्रा करेंगे। तीनों लोगों ने इस यात्रा की शुरुआत जैसलमेर स्थित तनोट माता मंदिर से की थी। बताते चलें कि यह वही मंदिर है जिसे पाकिस्तानी फौज हर युद्ध में नेस्तेनाबूत करना चाहती है, लेकिन यहां की एक ईंट तक नहीं उखाड़ सकी है। इस मंदिर की दीवारों में पाकिस्तान की ओर से दागे गए कई रॉकेट आज भी धंसे हुए हैं।