10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वॉरियर्स: बीमारी से डरे नहीं, सावधानी रखें -डॉ. महिमा सिंह

कोरोना जैसी महामारी से आम आदमी को डरने की जरुरत नहीं, बल्कि सावधानी रखने की जरुरत है।

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना वॉरियर्स डॉ. महिमा सिंह

कोरोना वॉरियर्स: बीमारी से डरे नहीं, सावधानी रखें -डॉ. महिमा सिंह

कोटा. कोरोना जैसी महामारी से आम आदमी को डरने की जरुरत नहीं, बल्कि सावधानी रखने की जरुरत है। इससे हम काफी हद तक काबू में पा सकते है। यह कहना कोटा की बेटी डॉक्टर महिमा सिंह का। महिमा वर्तमान में मेडिकल कॉलेज उदयपुर में ईएनटी विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर है। डॉ. महिमा विगत 12 मार्च से लगातार 10 से 12 घंटे कोरोना मरीजों के इलाज की सेवा में जुटी है।

Read More: डेढ़ घंटे में शादी, खाने की जगह नाश्ता


उन्होंने पत्रिका से बातचीत में बताया कि देश में कोरोना का संक्रमण अन्य देशों के मुकाबले घातक नहीं है। इसलिए मरीज कम लक्षणों के आधार पर जल्द ठीक हो रहे है। हालांकि इस बीमारी से लोग काफी डरे है। उन्हें बीमार होने पर आइसोलेशन में काफी दिनों तक रहना पड़ेगा, लेकिन डिस्चार्ज होने के बाद खुश होकर भी मरीज घर लौट रहे है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बीमारी से भय नहीं है। वे पहले स्वाइन फ्लू के समय सेम्पल लेने का काम कर चुकी है। वे खुद को पीपीई किट पहनकर पूरी सावधानी से मरीजों के सेम्पल लेती है। वे खुद एक बार जरुर डरी जब उनका खुद का सेम्पल लिया गया। उन्हें पॉजिटिव आने का डर लग रहा था, लेकिन हर बार नेगेटिव आई। उनका कहना था कि इस बीमारी से बचने के लिए साबुन व पानी से लगातार हाथ धोते रहे। सेनेटाइज का प्रयोग कम करें। घर पर सुरक्षित रहे। भीड़ में नहीं जाए, जरुरी हो तो ही घर से बाहर निकले।