10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के इस बैंक कर्मचारी नेता पर जानलेवा हमला,  पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, आंदोलन की चेतावनी

कोटा। एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन कोटा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय) चंचल मिश्रा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 7 अप्रैल को संगठन के सक्रिय सदस्य संजीव शंकर झा पर हुए कातिलाना हमले के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरा आक्रोश जताया। प्रतिनिधियों ने बताया कि घटना […]

2 min read
Google source verification
patrika photo

एसपी को ज्ञापन देने जाते हुए बैंक कर्मचारी नेता

कोटा। एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन कोटा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय) चंचल मिश्रा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 7 अप्रैल को संगठन के सक्रिय सदस्य संजीव शंकर झा पर हुए कातिलाना हमले के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गहरा आक्रोश जताया। प्रतिनिधियों ने बताया कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ जिलों के बैंक पेंशनर्स में व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले में शीघ्र कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस पर एएसपी चंचल मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मामले की प्रगति की जानकारी

प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही जवाहर नगर थाना प्रभारी से दूरभाष पर बात कर मामले की प्रगति की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में जयपुर सर्किल के उपाध्यक्ष आर.एस. गुप्ता, अध्यक्ष आर.के. जैन, सचिव अशोक कुमार ढ़ल, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य एल.आर. सिन्हा, पवन अग्रवाल व उपाध्यक्ष ऊषा मिश्रा शामिल रहे। इस दौरान सौ से अधिक संख्या में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य भी उपस्थित थे।

यह था मामला

जवाहर नगर थाना क्षेत्र में 7 अप्रेल को संजीव शंकर झा (67) पर तीन नाकाबपोश बदमाशों ने सरियों से हमला कर दिया था गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को पुलिस ने तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया ​था ।घायल संजीव शंकर झा (67) ने बताया कि वह बैंक से सेवानिवृत कर्मचारी हैं। एक गार्ड सप्लाई करने वाली कंपनी द्वारा समय पर भुगतान नहीं किए जाने पर उन्होंने अन्य कर्मचारियों के साथ लेबर कोर्ट में मामला दर्ज कर रखा है। मंगलवार को वह उसी मामले की तारीख से स्कूटर से लौट रहे थे। तभी हमला किया गया।

यह लगाया आरोप

घायल ने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी के प्रतिनिधि पहले भी केस वापस लेने के लिए दबाव बना चुके थे और प्रलोभन भी दिया गया था। इनकार करने पर हमला कराया गया है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआइरामलक्ष्मण गुर्जर के अनुसार घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।