10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

video : #kota के सेवन वंडर्स में दिखी बद्रीनाथ की दुल्हनिया

कोटा में किशोर सागर, सेंवन वण्डर्स व आस पास के क्षेत्रों में गुरुवार को बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। पुलिस प्रशासन की कड़ी निगाहों के बीच फिल्म के मुख्य नायक वरुण धवन व आलिया भट्ट बुधवार को कोटा पहुंचे

2 min read
Google source verification

image

Shailendra Tiwari

Sep 08, 2016

aal

कोटा का सौन्दर्य अब बड़े पर्दे पर भी नजर आने को है। कोटा में किशोर सागर, सेंवन वण्डर्स व आस पास के क्षेत्रों में गुरुवार को बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म की शूटिंग शुरू हुई।

पुलिस प्रशासन की कड़ी निगाहों के बीच इस बड़े पर्दे की फिल्म के मुख्य नायक वरुण धवन व आलिया भट्ट बुधवार को कोटा पहुंचे और गुरुवार को सुबह से ही शूटिंग शुरू हो गई।

कोटा के सेवन वंडर्स की खूबसूरती के बीच बद्रीनाथ की दुल्हनिया को देखने के लिए लोग बेताब नजर आए, वहीं शिक्षा नगरी की खूबसूरती को देख आलिया व वरुण भी बेहद खुश नजर आए।

कोई छाता लिए था, कोई मैक-अप कर रहा था

दुल्हनिया को धूप से बचाने के लिए कोई छाता लिए था, कोई मैक-अप कर रहा था, और शहर वासी इस नजारे को किसी भी तरह से अपनी नजरों में कैद करने को बैताब नजर आ रहे थे, लेकिन सुरक्षा को देखते हुए सेवन वंडर्स पार्क व किशोरसागर की बोट डेक पर आमजन के लिए प्रवेश बंद रखा गया। गौरतलब है कि धवन व आलिया पर कुछ दृश्य फिल्माए जाएंगे।

फिल्मी दुनिया की चमक इस तरह आई नजर

फिल्म की टीम के दो साथी नीला व सफेद छाता लिए खड़े सेवन वंडर्स पार्क में खड़े थे। मेैकअप मैन गुलाबी सा डिजाइनदार टॉपर व ग्रीन सी पेंट पहने हुए मैकअप करवा रही थी, कुछ अन्य लोग आजूबाजू खड़े थे।

कैमरा मैन अपने कार्य को अंजाम देते हुए नजर आए। कभी आलिया धवन के समीप तो कभी साथ चलते हुए नजर आए। धवन शूटिंग के दौरान लाल टीशर्ट नीली जॉकिट में दिखे। सभी की निगाहें शॉट को ऑके होने पर थी।

अब चार दिन तक चांदनी

आलिया व धवन के चार दिन तक कोटा में रुकने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार 11 सितम्बर को भी यहां शूटिंग होगी। अभिनेता धवन व अभिनेत्री आलिया बुधवार को ही कोटा आ गए और चार दिन यहीं रहने की संभावना है। इस दौरान उन्हें कोटा रास आता है तो अन्य फिल्मों के लिए भी वे निर्माताओं को कोटा लाने के लिए कह सकते हैं।

इससे पहले भी हो चुकी है कोटा में शूटिंग

कोटा में 1979 में रिलीज हुई धर्मेन्द्र व हेमा मालिनी की फिल्म द बर्निंग ट्रेन, गुलजार निर्मित 1996 में रिलीज माचिस तथा इम्तियाज अली की 2007 में रिलीज फिल्म में भी कोटा के दृश्य फिल्माए गए थे। इम्तियाज की फिल्म में शाहिद व करीना लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें

image