10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराए पर वाहन लेने का झांसा देकर बड़ी ठगी

29 कार-ट्रैक्टर हड़पे, मास्टरमाइंड फरार

2 min read
Google source verification
29 कार-ट्रैक्टर हड़पे, मास्टरमाइंड फरार

29 कार-ट्रैक्टर हड़पे, मास्टरमाइंड फरार

29 कार-ट्रैक्टर हड़पे, मास्टरमाइंड फरार

ग्वालियर
वाहन किराए पर लेने के नाम पर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। ठग ने न सिर्फ लग्जरी कारें बल्कि ट्रैक्टर भी किराए पर लेने का अनुबंध कर उन्हें हड़प लिया। अब तक 29 वाहनों के साथ ठगी की पुष्टि हो चुकी है, जबकि पुलिस का कहना है कि पीड़ितों और वाहनों की संख्या और बढ़ सकती है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड फिलहाल फरार है।

25 हजार मासिक किराए का लालच, एक लाख देने का वादा

श्योपुर जिले के गढ़ी निवासी संजय धाकड़ ने बताया कि हिमाचल शर्मा, निवासी साइट नंबर-1, पटेल नगर, ग्वालियर ने उनसे ट्रैक्टर किराए पर लेने के लिए संपर्क किया था।
30 दिसंबर को 25 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर ट्रैक्टर लेने का अनुबंध किया गया था। साथ ही एग्रीमेंट के समय एक लाख रुपए देने का वादा किया गया, लेकिन ठग ने बिना कोई भुगतान किए ट्रैक्टर अपने साथ ले लिया और उसके बाद से लापता है।

खोजबीन में खुला बड़ा नेटवर्क

जब संजय धाकड़ ने अपने स्तर पर ट्रैक्टर की तलाश की, तब चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि हिमाचल शर्मा इसी तरह कई लोगों से कार और ट्रैक्टर किराए पर लेने का अनुबंध कर वाहन हड़प चुका है। पीड़ितों की सूची काफी लंबी है।

इन लोगों के वाहन भी हड़पे

हवलदार सिंह धाकड़, विशाल धाकड़, बलवीर सिंह धाकड़, रविन्द्र धाकड़, अंकित धाकड़, सुमेर धाकड़, दीपक धाकड़, विनोद धाकड़, कल्याण यादव, संजय शर्मा, प्रदीप बघेल, चंचल श्रीवास्तव, शंशांक जैन, रेनू तोमर, सत्येंद्र त्रिपाठी, मुकेश परिहार सहित कुल 29 लोग शामिल हैं, जिनके वाहन ठगी का शिकार हुए हैं।

पुलिस जांच में जुटी, संख्या बढ़ने की आशंका

मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में इसे एक सुनियोजित ठगी बताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने और भी लोगों को अपना शिकार बनाया हो सकता है। आरोपी की तलाश जारी है।