देश में कोचिंग हब के रूप में प्रसिद्ध कोटा से फिर एक सुसाइड का मामला सामने आया है। सरकार और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद भी स्टूडेंट्स सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। कोटा में बुधवार को जवाहर नगर थाना इलाके में एक और स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। इस साल का यह पांचवां मामला है।