
अनंत उत्साह: कोटावासियों का प्यार देख भावुक हुए बिरला, बोल-देश के लिए लोकसभा अध्यक्ष, आपका भाई-बेटा
कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla
) के स्वागत के लिए मंगलवार को शहरवासियों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। बिरला जब भामाशाहमंडी के गेट पर पहुंचे तो इन्द्रदेव ने झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) कर स्वागत किया। यहां आरएसी जवानों ने बैंडवादन से बिरला का अभिवादन किया। बिरला ने मंडी परिसर में नीम का पौधा लगाकर व गुब्बारे उड़ाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ( Environmental protection message ) बिरलाको मंडी गेट से बग्गी में बिठाकर पुष्पवर्षा करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। महिलाएं मंगल गायन करते हुए कलश यात्रा लेकर आगे-आगे चल रही थी।
Watch: ढोल नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ लोकसभा अध्यक्ष का कोटा में अतुलनीय अभिनंदन, स्वागत को उमड़ा जनसैलाब
कोटा ग्रेन एण्ड सीड्स मर्चेन्ट एसोसिएशन की ओर से भामाशाहमंडी में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन समारोह तथा नए भारत निर्माण का संकल्प 2022 का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के ढाई सौ व्यापारिक, औद्योगिक, समााजिक, धार्मिक, किसान आदि संगठनों ने तथा 50 प्रबुद्धजनों व राजकीय अधिकरियों व कर्मचारी संगठनों ने अभिनंदन किया। बिरला के अभिनंदन के लिए होड़ मची रही। बिरला के स्वागत के लिए जनता ने पलक पावड़े बिछा दिए। पूरे मंडी परिसर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए और फूलों की बारिश की गई। बारिश आने के बाद भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
Watch: हाई अलर्ट जारी: कोटा में तेज बारिश से चंबल और गांधी सागर में उफान, बैराज के 10 गेट खोले, बस्तियां खाली करवाने की मुनादी
स्वागत की मची होड़
हर कोई बिरला का स्वागत करने के लिए आतुर नजर आया। बिरला ने भी सहज भाव से लोगों का स्नेह स्वीकार किया। भामाशाह मंडी के प्रवेश द्वार से कार्यक्रम स्थल तक लोकसभा अध्यक्ष को बग्गी में बिठाकर लाया गया। बैंड बाजों की धुन पर लोग थिरकते चल रहे थे।
भामाशह मंडी के प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर बिरला ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे से ही लोगों का पहुचना शुरू हो गया। यहां भी विभिन्न दृश्यों के माध्यम से लोकसभा अध्यक्ष के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। जन्म से लोकसभा अध्यक्ष बनने तक की भी कहानी बताई। वहीं उनके द्वारा किए गए सामाजिक सरोकारों के बारे में भी जानकारी दी। समारोह स्थल पर पहुंचने से पहले करीब दो घंटे तक उनका रास्ते में जोरदार स्वागत हुआ।
Read More: छात्रसंघ चुनाव : कोटा के संस्कृत कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, पुलिस ने जमकर दौड़ाया, स्टेडियम में भी टकराए छात्र
दिखाई सादगी
मंच पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला के लिए राजशाही अंदाज की कुर्सी लगाई थी, जबकि विधायकों के लिए सोफे लगाए गए थे। बिरला ने सादगी दिखाते हुए एक समान सोफा लगाने को कहा। बिरला की सादगी की पाण्डाल में भी चर्चा रही।
Published on:
28 Aug 2019 08:58 am

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
