
कोटा में होगा 4 हजार मंत्रालयिक कर्मचारियों महा समागम
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ कोटा संभाग कामहा समागम का आयोजन 16 अक्टूबर को कोटा में होंगे। इसकी घोषणा विगत शनिवार को जयपुर में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में कोटा जिलाध्यक्ष रामजीलाल मीणा ने की। कोटा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा व कोटा महामंत्री विवेक गौड़ ने बताया कि ये मंत्रालयिक कर्मचारियों का कोटा दूसरा समागम होगा।
इससे पूर्व 2017 में किया गया था। इस समारोह में राज्य सरकार द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों के पदोन्नति पदों में वृद्धि कर कैडर रिव्यु किए जाने, पंचायतराज के मंत्रालयिक कर्मचारियों के संस्थापन अधिकारी तक के पदोन्नति पद जारी कर कैडर रिव्यू करने हेतु सरकार का आभार व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास न्यास विभाग मंत्री शांति धारीवाल को आमंत्रित किया गया है।
साथ ही कोटा संभाग के प्रभारी मंत्री व विधायकों में आमंत्रित किया गया। सभी का सम्मान किया जाएगा। मंत्रालयिक कर्मचारियों की शेष रही मांगे ग्रेड पे 3600 सचिवालय पैटर्न व 9840 बहाल करने हेतु सरकार से अनुरोध किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में सेवानिवृत्त मंत्रालयिक कर्मचारियों, आईएएस व आरएएस में चयनित प्रतिभाओं व इस वर्ष राज्य स्तर पर पुरस्कृत मंत्रालयिक कर्मचारियों, शिक्षकों एवं अन्य संघो के जिलाध्यक्षो का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15 सितम्बर से सभी विभागों में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा तथा 1 अक्टूबर से सभी विभागों में सम्पर्क कर पीले चावल वितरण कर समारोह में उपस्थित होने हेतु अनुरोध किया जाएगा। मीणा ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों के महा समागम को लेकर सभी मे उत्साह है। इसमें लगभग 4 हजार से अधिक संख्या में कर्मचारी भाग लेंगे।
Published on:
10 Sept 2022 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
