3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के मोहित मेहता ने अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी चैंपियनशिप में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया

कोटा

image

Abhishek Gupta

Feb 20, 2026

patrika photo

अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी चैंपियनशिप में सम्मानित मोहित मेहता

Kota News: कोटा के मोहित मेहता ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित मेजर टेक्नोलॉजी एक्सपो 2026 की अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड चैंपियनशिप में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मोहित वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सोनीपत में बीटेक तृतीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के छात्र हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कार स्वरूप 1.50 लाख रुपए की राशि भी प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उनके इसी प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ था। जहां उन्हें 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई थी। मोहित मेहता ने बताया कि नव विकसित नवाचारात्मक प्रोजेक्ट किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

यह अत्याधुनिक एवं पोर्टेबल डिवाइस खेत की मिट्टी की गुणवत्ता की त्वरित जांच करने में सक्षम है। अब किसानों को अपनी फसल के अनुसार मिट्टी की जांच के लिए नमूने दूरस्थ प्रयोगशालाओं में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। यह डिवाइस खेत में ही कुछ ही मिनटों में मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी या अधिकता का सटीक विश्लेषण कर देती है।

इसके माध्यम से किसानों को यह स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी कि उन्हें किस प्रकार और कितनी मात्रा में उर्वरक अथवा दवाइयों का उपयोग करना चाहिए। जिससे लागत में कमी और उत्पादन में वृद्धि संभव होगी।