
मानसून सीजन में कोटा में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। कोटा शहर में रविवार देर रात जोरदार बारिश होने से औसत बारिश 716 एमएम के आंकड़े को छू गई।
मानसून सीजन में कोटा में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। कोटा शहर में रविवार देर रात जोरदार बारिश होने से औसत बारिश 716 एमएम के आंकड़े को छू गई। अब जो भी बारिश होगी वह अतिरिक्त होगी।
कोटा में तय समय पर 25 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। उसके बाद अच्छी बारिश का दौर चला, लेकिन जुलाई के दो-तीन सप्ताह मानसून रूठा भी। बारिश नहीं होने से उमस का जोर बढ़ गया था, लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह में अच्छी बारिश का दौर चला। अनंतपुरा तालाब बस्ती, कौटिल्य नगर, बालाजी आवास, प्रेम नगर समेत अन्य कॉलोनियों में 8-8 फीट पानी जमा हो गया था। इन इलाकों में नावें चली। कोटा शहर में रविवार देर रात जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने पौने तीन इंच बारिश दर्ज की।
खूब बरसा था 2021 का अगस्त
2023 14.3
2022 560.3
2021 675.1
2020 264.2
2019 546.8
2018 337.1
2017 202.3
2016 619.0
2015 269.0
2014 349.6
(बारिश एमएम में)
गांधीसागर का जलस्तर 1299.63 फीट पहुंचा
रविवार रात हुई जोरदार बारिश से चंबल की सहायक नदियां उफान पर आ गई। ब्राह्मनी नदी के उफान से जवाहर सागर बांध के सुबह 8 से 10 बजे तक 2 गेट खोलकर 14 हजार 610 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। यहां 5140 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। विद्युत उत्पादन कर 12 हजार 90 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। इसके चलते कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 12380 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। राणा प्रताप सागर बांध के कैचमेंट की गुंजाली, फलकू, पतलोई और खोखी नदी से पानी की आवक से बांध का जलस्तर दो फीट बढ़ गया। जलस्तर शाम 6 बजे 1147.43 फीट मापा गया। यहां 10 हजार 68 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। वहीं चंबल नदी के बड़े बांध गांधीसागर का जलस्तर अपनी पूर्ण भराव क्षमता 1312 फीट के मुकाबले बढ़कर 1299.63 फीट पहुंच गया। यहां 31 हजार 106 क्यूसेक पानी की आवक बनी हुई है।
बांधों का जल स्तर
बांध भराव क्षमता जल स्तर
गांधीसागर 1312 1299.63
आरपीएस 1157.50 1147.43
जवाहर सागर 980 976.60
Updated on:
06 Aug 2024 12:32 pm
Published on:
06 Aug 2024 12:31 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
