18 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG: हत्यारी मां ने अपने मासूम बेटा-बेटी को दूध में जहर देकर उतार डाला मौत के घाट, अब सलाखों के पीछे कटेगी पूरी जिंदगी

एक साल पहले दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने आरोपी मां को उम्र कैद व दस हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jun 14, 2018

crime

OMG: हत्यारी मां ने अपने मासूम बेटा-बेटी को दूध में जहर देकर उतार डाला मौत के घाट, अब सलाखों के पीछे कटेगी पूरी जिंदगी

कोटा. आरकेपुरम् थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले दो मासूम बच्चों को जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने बुधवार को आरोपी मां को उम्र कैद व दस हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है। भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के अब्बासी नगर हाल आरकेपुरम् स्थित मार्बल चौराहा निवासी मिनाक्षी नट के खिलाफ उसके पति अजय ने 21 मई 2017 को आरकेपुरम् थाने में रिपोर्ट दी थी कि वह सुबह 9 बजे मजदूरी गया था तभी दोपहर को उसकी पत्नी मिनाक्षी ने दोनों बच्चों चिराग(डेढ़ साल) व खुशी(तीन साल) को जहर देकर मार दिया, खुद भी जहर पी लिया।

BIG NEWS: राजफेड ने हाड़ौती के किसानों के साथ किया धोखा, बांसवाड़ा के आदिवासियों के खातों में डाल दिए 25 लाख

सूचना पर वह घर पहुंचा। नए अस्पताल मिनाक्षी का उपचार किया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 4 दिन बाद उसे गिरफ्तार किया था।
जांच में सामने आया था कि बच्चों का इलाज कराने व खाना बनाने की बात को लेकर पति के साथ झगड़े के बाद मिनाक्षी ने दूध में जहर घोला और बच्चों को दूध की बोतल से पिला दिया।

Read More: जुगराज की मां की विदेश मंत्री के नाम चिट्ठी, कहा- पाकिस्तान की जेल में जाने किस हाल में होगा मेरा बेटा, छुड़ा लाओ



17 गवाहों के बयान कराए
अपर लोक अभियोजक संजय राठौर ने बताया कि मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 17 गवाहों के बयान कराए गए। एडीजे क्रम 5 अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद आरोपी मिनाक्षी को हत्या का दोषी मानकर उम्र कैद व दस हजार रुपए का जुर्माने से दंडित किया।

Read More: बूंदी के जुगराज को पाकिस्तान की जेल से रिहा करवाने के प्रयास तेज, सांसद बिरला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को लिखा पत्र

जज की टिप्पणी
जिस मां पर सुरक्षा का दायित्व, उसी ने की हत्या
न्यायाधीश विकास खंडेलवाल ने 22 पेज के फेैसले में टिप्पणी करते हुए लिखा कि जिस मां पर अपने बच्चों की देखभाल व सुरक्षा का नैतिक व विधिक दायित्व है, उसी ने दायित्वों का निर्वहन न कर उनकी हत्या कर दी। ऐसे में सजा में नरमी का रूख नहीं अपनाया जा सकता।