10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिक्षा मंत्री ने महिला को सौंपी आर्थिक सहायता, कोरोना में परिवार खोने के बाद लोन से थी परेशान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को रामगंज मंडी का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। साथ ही शिक्षा मंत्री दिलावर ने कोरोना काल में एक ही परिवार के 6 सदस्यों के निधन होने और बैंक का हॉम लोन होने से घर नीलाम होने की कगार पर आ गया।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

kamlesh sharma

Feb 04, 2024

madan dilawar visit to ramganjmandi kota

कोटा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को रामगंज मंडी का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। साथ ही उन्होंने स्टोन स्मॉल स्केल एसोसिएशन की तरफ से एक महिला को 6 लाख रुपए का चेक सौंपा। दरअसल, कोरोना काल में एक ही परिवार के 6 सदस्यों के निधन हो गया था। इस दौरान बैंक का हॉम लोन होने से घर नीलाम होने की कगार पर आ गया।

मोड़क स्टेशन निवासी पीड़ित अनिता वैष्णव ने कहा कि कोरोना काल 2020 में मेरे पति सुनील वैष्णव, ससुर गुलाब चंद वैष्णव, सास दयावती, दादी प्रभु बाई,देवरानी मंजु वैष्णव और चाचा ससुर देवचंद वैष्णव का एक के बाद एक निधन हो गया। जिससे पुरा परिवार बिखर गया। पति ने मकान पर 10 लाख 20 हजार का लॉन लिया हुआ था।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के टेस्ट में मैडम हो गईं FAIL, नहीं लिख पाई ये शब्द, देखें VIDEO

उन्होंने लोन के समय बीमा नहीं करवाया। जिसके कारण बैंक वाले नोटिस पर नोटिस देकर लोन चुकाने का दबाव डाल रहे थे। मैंने शिक्षा मंत्री जब पिछले सत्र में विधायक थे। तब से अवगत करवाया था। उन्होंने अधिकारियों से बात कर राहत दिलाई थी। लेकिन लोन इतना ज्यादा होने से नहीं चुका पाए। ऐसे में शिक्षा मंत्री दिलावर ने 6 लाख का चेक दिया और बैंक लोन चुकाने को कहा।