दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को फूल-फूल, नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। भजन संध्या, जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य आयोजन हुए।
रावतभाटा रोड स्थित गेपरनाथ महादेव मंदिर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। शहर से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे। गेपरनाथ महादेव मंदिर सेवा समिति के संयोजन में मेले का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि महादेव का अभिषेक किया गया। विधायक मदन दिलावर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजन के दौरान भजनों की रसधार बही। रविवार को भण्डारा होगा। श्रद्धालुओं को 200 लीटर दूध से तैयार शर्बत पिलाया गया। समिति संरक्षक वेदप्रकाश गर्ग, ब्रजमोहन मधुकर, भंवरलाल खींची, वासुदेव गर्ग, कन्हैयालाल ठिकरिया ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
तड़के से लगी कतार