
Maha Shivratri News : भक्तों से प्रसन्न शिव... चंबल की लहरों पर प्रकट हुए...लो, कर लो दर्शन
Maha Shivratri News : कोटा.महा शिवरात्रि मंगलवार को मनाई जाएगी।मंदिरों में पूजन अभिषेक व विशेष शृंगार किया जाएगा। भगवान को आक-धतूरे, बिल्वपत्र, फल-फूल, मेवा मिष्ठान अर्पित किए जाएंगें। भजन कीर्तन व भंडारों का आयोजन कियाजाएगा। सुख समृदि्ध की कामना के लिए व्रत उपवास किए जाएंगें।
कई जगहो पर सोमवार से कार्यक्रम शुरू हो गए। बजरंग धाम कराई के बालाजी पर बाबा धीरेंद्र गिरी के सानिध्य में महाशिवरात्रि सुबह वशाम को भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। शाम को विश्व शांति के लिए माँ चर्मण्यवती की महाआरती की जाएगी। बाद में रात्रि में बालाजी महाराज की महाआरती की जाएगी। यहां भगवान शिव की चंबल की लहरों पर विशेष झांकी सजाई है। महाशिव रात्रि पर कराई के बालाजी मंदिर के पास चंबल की लहरों पर भगवान शिव के दर्शन करवाए जाएंगें। धीरेन्द्र गिरी के अनुसार गत दिनों से महाशिवरात्रि की तैयारियां की जा रही है।
शिवपुरी धाम पर गत दिनों से कार्यक्रम चल रहे हैं। सोमवार को नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन कियागया। इसमें संत सनातनपुरी के सान्निध्य में श्रद्धालुओं ने नौ कुंडीय महायज्ञ किया। इसके बाद अभिषेक,पूजन वआरती की गई। शुरुआत में सर्व देवपूजन किया गया। रात्रि जागरण के बाद तड़के से ही मंदिर के श्रदधालुओं के लिएखोल दिया जाएगा।
.मेला शुरू
श्री गेपरनाथ महादेव सेवा समिति की ओर से गेपरनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हो गई। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने बताया कि गणेश पूजन के साथ मेले की शुरुआत हुई। मंगलवार को महाशिवरात्रि अभिषेक व भजन संध्या , दो मार्च को आम भण्डारे का आयोजन किया जाएगा।
दो दिन तक 1 व 2 मार्च को मेडिकल कैम्प काआयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर दो मार्च को भंडारा होगा। इससे पहले सोमवारको आयोजित कार्यक्रम में समिति के संरक्षक सुनील गर्ग, वेदप्रकाश गर्ग,ब्रजमोहन मधुकर,भंवरलाल खिंची व हरीश कुमार गर्ग समेत अन्य पदाधिकारी उपसिथत रहे।
नीलकंठ महादेव नीलकंठ महादेव मंदिर में सोमवार को विशेष शृंगार किया गया। शिवरात्रि पर सुबह अभिषेक पूजन व बाद में भगवान शिवके पालकी के दर्शन करवाए जाएंगें। तालाब की पाल िस्थत सत्येश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को जागरण का आयोजन किया गया।
मंगलवार को महाशिवरात्रि के दर्शन व 2 मार्च को भजन संध्या तथा दोपहर12 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कंसुआ िस्थत कर्णेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को भजन संध्या का आयोजन किया गया। मंगलवार को दोपहर विशेषशृंगार के दर्शन करवाए जाएंगें।
घोड़ा वाला चौराहा िस्थत टीलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को शाम 5 बजे से अखंड महामंत्र जाप शुरू हो गए। महाशिवरात्रि पर सुबह 6 बजे से चार पहर महाभिषेक किया जाएगा व रात को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
भीतरिया कुंड क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 8 बजे अभिषेक व 10 बजे शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति अध्यक्ष संजू मीणा ने बताया कि शाम को शिव पार्वती वरमाला के कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।
Published on:
28 Feb 2022 11:15 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
